लॉस ऐंजेलिस:- बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पहली अंतर्राष्ट्रीय टीवी श्रृंखला 'क्वांटिको' के लिए लॉस एंजेलिस में 'पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड्स' 2016 का खिताब अपने नाम कर लिया हैं। उन्हे यह आवार्ड 'न्यू टीवी सीरीज' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए मिला हैं। प्रियंका ने 7 जनवरी को अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने प्रशंसकों को यह खबर देते हुए लिखा, " मैं बहुत खुश हूँ, धन्यवाद आप सभी का, मुझे वोट करने के लिए..मै कुछ नही हूं आपके बिना"प्रियंका 6 जनवरी को पीपुल्स च्वाइस अवार्डस में शामिल हुई थीं।