A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मॉडल संग डेट कर रहे हैं राहुल महाजन, कौन है उनकी नई हमसफर?

मॉडल संग डेट कर रहे हैं राहुल महाजन, कौन है उनकी नई हमसफर?

नई दिल्ली: बिग बॉस और फिर अपने स्वयंवर के जरिए चर्चा में आए राहुल महाजन को अब नई हमसफर मिल गई है।

rahul mahajan- India TV Hindi
rahul mahajan

नई दिल्ली: बिग बॉस और फिर अपने स्वयंवर के जरिए चर्चा में आए राहुल महाजन को अब नई हमसफर मिल गई है। डिम्पी महाजन को तलाक देने के बाद एक साल से तन्हा जिंदगी गुजार रहे राहुल इन दिनों एक मॉडल के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

 खबरों की मानें तो अमृता नाम की एक मॉडल और एक्ट्रेस के संग डेटिंग कर रहे हैं। गौरतलब है कि राहुल ने एक साल पहले डिम्पी महाजन से तलाक ले लिया था और डिम्पी ने भी एक बिजनेसमैन से शादी कर नई जिंदगी की शुरुआत कर ली थी।  

इसे भी पढ़े: राहुल महाजन की एक्स-वाइफ डिम्पी ने रचाई दूसरी शादी, देखिए तस्वीरें

 टीवी शो स्वयंवर से अपनी अलग पहचान बनाने वाले राहुल महाजन ने बीते साल पत्नी डिम्पी महाजन से तलाक लिया है। इसके बाद डिम्पी ने भी दुबई के एक बिजनेसमैन से शादी कर अपने नए सफर की शुरुआत कर दी थी।

 अब खबरे सामने आ रही हैं कि राहुल इन दिनों मॉडल और एक्ट्रेस अमृता माने को डेट कर रहे हैं। राहुल इससे पहले भी दो शादियां कर चुके हैं। हालांकि उनकी दोनों शादियां कामयाब नहीं रहीं। अगर अब राहुल अमृता से शादी करते है,  तो उनकी यह तीसरी शादी होगी।

खबरों के अनुसार राहुल-अमृता की मुलाकात केरल में एक शूटिंग के दौरान हुई। जहां वह एक हिन्दी-तमिल फिल्म में काम कर रहे हैं। सेट पर दोनों दोस्त बने।

 जिसके बाद से दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरु कर दिया। राहुल टीवी के बहुत सारे रियलटी शो में भाग भी ले चुके हैं। राहुल हमेशा से ही अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहे है। राहुल अपने बेबाक अंदाज से भी खुर्खियां बटोरते रहते हैं।

Latest Bollywood News