1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राहुल महाजन की एक्स-वाइफ डिम्पी ने रचाई दूसरी शादी, देखिए तस्वीरें

राहुल महाजन की एक्स-वाइफ डिम्पी ने रचाई दूसरी शादी, देखिए तस्वीरें

 Published : Nov 29, 2015 04:33 pm IST,  Updated : Nov 29, 2015 05:16 pm IST

नई दिल्ली:- राहुल महाजन की एक्स वाइफ डिम्पी गांगुली ने शुक्रवार को कोलकाता में दुबंई के इंजीनियर रोहित रॉय के साथ शादी रचा ली। डिम्पी अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित नजर आईं। उन्होंने एक

राहुल महाजन की...- India TV Hindi
राहुल महाजन की एक्स-वाइफ डिम्पी ने रचाई दूसरी शादी, देखिए तस्वीरें

नई दिल्ली:- राहुल महाजन की एक्स वाइफ डिम्पी गांगुली ने शुक्रवार को कोलकाता में दुबंई के इंजीनियर रोहित रॉय के साथ शादी रचा ली। डिम्पी अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित नजर आईं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि, "मैं बहुत खुश हूं और नर्वस भी, ये फीलिंग्स बताना काफी मुश्किल है, मैं अपनी जिंदगी के इस दौर को बहुत एन्जॉय कर रही हूं और उम्मीद है कि भविष्य भी ऐसा ही रहेगा।"

डिम्पी अपनी शादी के खास मौके पर बंगाली स्टाइल में गुलाबी रंग की साड़ी पहने नजर आईं जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। इनकी शादी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई है जिसमें वो, रोहित और अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़े:- Bigg Boss 9: कृति बनी ऐश्वर्या, सलमान ने किया रोमांस!

उन्होंने शादी से पहले अपने दोस्तों के लिए एक बैचलर पार्टी रखी थी जिसमें सभी ने मिलकर खूब मस्ती की। इनकी पार्टी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की गई थीं। डिम्पी और रोहित की सगाई इसी साल अक्टूबर में हुई थी।

इससे पहले डिम्पी की पहली शादी राहुल से स्टार वन के रियलिटी शो 'राहुल दुल्हनिया ले जाएगा' में 2010 में हुई थी, लेकिन शादी के महज तीन साल बाद ही 2013 में दोनों ने एक दूसरे को तलाक दिया था।

इसके बाद डिम्पी को कलर्स चैनल के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' के सीजन 8 में प्रतिभागी के तौर पर देखा गया था। इसी सीजन में शो के बीच में राहुल महाजन की भी एंट्री हुई थी और एक बार फिर से इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती हुई देखी गईं जो काफी चर्चा में भी रहीं।

अगली स्लाइड में देखिए डिम्पी की शादी की बाकी तस्वीरें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन