A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर ने घुटनों पर बैठकर दीपिका को फिर किया प्रपोज

रणबीर कपूर ने घुटनों पर बैठकर दीपिका को फिर किया प्रपोज

नई दिल्ली:- रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तमाशा' के प्रचार में काफी व्यस्त हैं। इन दोनों की जोड़ी पर्दे पर धमाल मचाने के लिए एक बार फिर से तैयार है।

रणबीर कपूर ने घुटनों...- India TV Hindi
रणबीर कपूर ने घुटनों पर बैठकर दीपिका को फिर किया प्रपोज

नई दिल्ली:- रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तमाशा' के प्रचार में काफी व्यस्त हैं। इन दोनों की जोड़ी पर्दे पर धमाल मचाने के लिए एक बार फिर से तैयार है। पर्दे पर इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब ये दोनों रियल लाइफ में भी एक दूसरे को डेट किया करते थे। लेकिन अब फिर से रणबीर अपने घुटनों पर बैठकर दीपिका को प्रपोज करते हुए नजर आए।

तो क्या इन दोनों के बीच में सब ठीक हो गया है? क्या फिर से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई हैं? इस तस्वीर को देखकर ऐसे कई सवाल उठने लगे हैं।

इसे भी पढ़े:- 'तमाशा' के पहले पोस्टर में जम रही है रणबीर-दीपिका की जोड़ी

लेकिन इन सभी सवालों का जवाब है नहीं! ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ है। दरअसल इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'तमाशा' के एक सीन में रणबीर को घुटनों पर बैठकर दीपिका को शादी के लिए प्रपोज करना होता है।

खबरों के अनुसार दीपिका इन दिनों रणवीर सिंह को डेट कर रही हैं और वहीं दूसरी तरफ रणबीर कपूर, कटरीना कैफ के साथ व्यस्त हैं।

इसके अलावा दीपिका, संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। यह एक ऐतिहासिक कहानी पर आधारित फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह पेशवा योद्धा बाजीराव की भूमिका में नजर आएंगे और दीपिका उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी के किरदार में दिखाएंगी जबकि प्रियंका उनकी पहली पत्नी काशीबाई का किरदार निभा रही हैं।

रणबीर और दीपिका की फिल्म 'तमाशा' 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

अगली स्लाइड मेें देखिए 'तमाशा' का ट्रेलर:-

Latest Bollywood News