A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ....तो इन 3 कारणों से हुआ रणबीर-कैटरीना का ब्रेकअप!

....तो इन 3 कारणों से हुआ रणबीर-कैटरीना का ब्रेकअप!

काफी दिनों से रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के ब्रेकअप की खबरें मीडिया में छाई हुई हैं। ये दोनों पिछले 6 महीने से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहें थे, लेकिन अब रणबीर अपने कार्टर रोड स्थित फ्लैट को छोड़ कर चले गए हैं।

katrina- India TV Hindi
katrina

नई दिल्ली:- काफी दिनों से रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के ब्रेकअप की खबरें मीडिया में छाई हुई हैं। ये दोनों पिछले 6 महीने से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहें थे, लेकिन अब रणबीर अपने कार्टर रोड स्थित फ्लैट को छोड़ कर चले गए हैं। और इसी के साथ इनकी राहें एक दूसरे से जुदा हो चुकी हैं रणबीर अब अपनी मां नीतू कपूर के साथ वापस शिफ्ट हो गए हैं। रणबीर और कैट के अलग होने की वजह तो अभी सामने नहीं आ पाई है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, कैटरीना और रणबीर के ब्रेकअप की वजह अलग-अलग बताई जा रही हैं। रणबीर-कैटरीना पिछले 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

इसे भी पढ़े:- रणबीर-कैटरीना के ब्रेकअप पर ऋषि कपूर का चौंकाने वाला बयान

इनकी लव स्टोरी फिल्म 2009 में आई फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी'  के सेट पर शुरू हुई थी। हालांकि, इन दोनों ने कभी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर कोई बात नहीं की और न ही ब्रेकअप की खबर पर इनकी कोई प्रतिक्रिया सामने आई है।

लगातार फ्लॉप फिल्मों से जूझ रहे रणबीर की निजी जिंदगी भी मुश्किल में हैं। कैटरीना से उनका छह साल पुरान रिश्ता खत्म हो गया है। इनके अलग होने की खबरें काफी वक्त से मीडिया में आ रही थीं, लेकिन कुछ वक्त पहले ही इन दोनों की किस (kiss) करते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हई थी। जिसे देखने के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि इनके रिश्ते में सब कुछ ठीक है। लेकिन अब इनके अलग होने की कई कारण बताए जा रहे हैं।

आज हम आपके सामने कैटरीना और रणबीर के अलग होने की 3 वजहों का जिक्र करने जा रहे है।

Latest Bollywood News