A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणदीप हुड्डा को ये बात है नापसंद!

रणदीप हुड्डा को ये बात है नापसंद!

कोलकाता: रणदीप हुड्डा को सिर्फ गंभीर भूमिकाएं करने वाला अभिनेता कहलाना बिलकुल पसंद नहीं है। रणदीप ने पीटीआई से कहा, आप उस तरह से श्रेणी में नहीं बांट सकते। मैंने ‘रंग रसिया’, ‘जिस्म’, ‘बांबे टॉकिज’,

रणदीप हुड्डा को ये बात...- India TV Hindi
रणदीप हुड्डा को ये बात है नापसंद!

कोलकाता: रणदीप हुड्डा को सिर्फ गंभीर भूमिकाएं करने वाला अभिनेता कहलाना बिलकुल पसंद नहीं है।

रणदीप ने पीटीआई से कहा, आप उस तरह से श्रेणी में नहीं बांट सकते। मैंने ‘रंग रसिया’, ‘जिस्म’, ‘बांबे टॉकिज’, ‘मर्डर 3’ जैसी फिल्में और ‘किक’ जैसी मनोरंजक फिल्म भी की है। गंभीर भूमिकाएं करने के बजाए, मैं अपनी भूमिकाएं गंभीरता से करना चाहता हूं।

नई फिल्म ‘मैं और चार्ल्स’ में कुख्यात ठग और हत्यारे चार्ल्स शोभराज की भूमिका कर रहे रणदीप को इसके लिए खूब तारीफें मिल रही हैं।

इसे भी पढ़े- 'रामायण' देख कोई राम नहीं बना: रणदीप हुड्डा

अभिनेता का कहना है, ‘मैं और चार्ल्स’ में भी मेरी चार्ल्स शोभराज वाली भूमिका सामान्य से बहुत अलग है। यह सिनेमाई फिल्म है। इसलिए मैं लेबल होने का विरोध करता हूं।

उनका कहना है कि फिल्म में उनका किरदार सम्मोहित करने वाला है।

रणदीप ने कहा, “और मैं सम्मोहित करने वाला इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि पहले कभी किसी ने ऐसा किरदार नहीं देखा है। एक व्यक्ति जो लोगों को पांच मिनट में सम्मोहित कर सकता है। एक व्यक्ति जो बिलकुल उदासीन तरीके से जेल से भाग सकता है। एक व्यक्ति जिसने इतने लोगों की हत्या की और आराम से शवों को पार कर आगे निकल गया।”

उनका कहना है, “एक ठग और हत्यारा, लेकिन एक आकर्षक व्यक्तित्व। यदि आप दूसरे पहलू को देखें, तो वे अपराध हमारे तंत्र की विफलता थे।”

अक्टूबर में नेपाल में चार्ल्स शोभराज से व्यक्तिगत रूप से मिल चुके हाईवे स्टार का कहना है कि उसे फिल्म का ट्रेलर पसंद आया।

उन्होंने कहा, शोभराज ट्रेलर और अभिनेताओं से खुश है और उसने कहा कि काम बहुत अच्छा हुआ है। उसने यह भी कहा कि इसे देखकर उसे अपनी जवानी याद आ गई।

अगली स्लाइड में देखिए मैं और चार्ल्स का ट्रेलर:-

Latest Bollywood News