1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रामायण' देख कोई राम नहीं बना: रणदीप हुड्डा

'रामायण' देख कोई राम नहीं बना: रणदीप हुड्डा

 Written By: IANS
 Published : Oct 26, 2015 12:38 pm IST,  Updated : Oct 26, 2015 12:42 pm IST

मुंबई: अभिनेता रणदीप हुड्डा फिल्म 'मैं और चार्ल्स' में असल जिंदगी के कुख्यात सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज के रूप में नजर आएंगे। उनका कहना है कि फिल्म 'मैं और चार्ल्स' अपराध को उजागर नहीं करती

'रामायण' देख कोई राम...- India TV Hindi
'रामायण' देख कोई राम नहीं बना: रणदीप हुड्डा

मुंबई: अभिनेता रणदीप हुड्डा फिल्म 'मैं और चार्ल्स' में असल जिंदगी के कुख्यात सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज के रूप में नजर आएंगे। उनका कहना है कि फिल्म 'मैं और चार्ल्स' अपराध को उजागर नहीं करती और इससे कोई अपराध के लिए प्रेरित नहीं होगा। अपने सीधे स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले रणदीप ने कहा, "यह फिल्म अपराध को उजागर नहीं करती। मुझे नहीं लगता कि यह फिल्म देखने के बाद देश के युवा गलत रास्ते पर चलेंगे। कोई रमायण देखने से राम नहीं बन जाता और न ही कोई 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' देखने से गांधी बन जाता है..तो फिल्म देखने के बाद कोई चार्ल्स शोभराज कैसे बन सकता है? फिल्म मनोरंजन के लिए है।"

ये भी पढ़ें- फिल्म के ट्रेलर से भी ज्यादा हॉट है रणदीप हुड्डा का यह गाना

रणदीप ने फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है उनका कहना है कि चार्ल्स शोभाराज का किरदार वो किरदार है जिसे वह बचपन से जानते हैं। उन्होंने कहा, "हमें समाचार पत्रों से चार्ल्स के बारे में पता चला। जब मैं 10 या 12 साल का था, तब मैंने शोभराज का नाम सुना था। बचपन से इनके बारे में जानते हैं। अमिताभ बच्चन को भी इससे फायदा मिला। उनकी लोकप्रिय फिल्म 'डॉन' का संवाद '11 मुल्कों की पुलिस मुझे ढूंढ रही है' भी चार्ल्स शोभराज से प्रेरित है।"

प्रवाल रमन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 30 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन