तिलक वर्मा की कप्तानी में हाल ही में इंडिया ए की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका में ट्राई सीरीज अपने नाम किया था। इस ट्राई सीरीज में तिलक वर्मा ने बैटिंग में अच्छा प्रदर्शन किया था। वहां वो 4 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे, लेकिन स्ट्राइक रेट की वजह से उनकी काफी ट्रोल किया गया। लेकिन ट्राई सीरीज खत्म होने के बाद अब TG20 टूर्नामेंट में तिलक वर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए शतक ठोक दिया। उन्होंने इस मैच में 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।
तिलक वर्मा ने 43 गेंदों में पूरी की सेंचुरी
श्रीलंका ए के खिलाफ फाइनल मैच खेलने के ठीक अगले दिन तिलक वर्मा तेलंगाना टी20 लीग में खेलने पहुंच गए। वे इस टूर्नामेंट में मेडक फाल्कन्स टीम की तरफ से खेल रहे हैं। लीग के पहले ही दिन वारंगल वॉरियर्स के खिलाफ मैच में तिलक ने बिना 136 रनों की शानदार पारी खेली और वह अंत तक नाबाद रहे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए तिलक ने सिर्फ 43 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। उन्होंने कुल 56 गेंदें खेलीं और अपनी इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 7 बड़े-बड़े छक्के लगाए।
तिलक की टीम ने आसानी से हासिल किया 259 रन का टारगेट
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में वारंगल वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 258 रन बनाए थे। वारंगल वॉरियर्स की तरफ से ओपनर अमन राव ने शानदार 142 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 48 गेंदों का सामना किया, जिसमें 12 चौके और 13 छक्के शामिल थे। रन चेज में तिलक ने तेज शुरुआत की। उनकी टीम ने चौथे ओवर में ही 50 रन बना लिए थे। तिलक ने सिर्फ 22 गेंदों में अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी की और आठवें ओवर में टीम का स्कोर 100 रनों के पार पहुंचा दिया। आखिरी के 5 ओवरों में टीम को जीत के लिए 65 रनों की जरूरत थी। तिलक ने 42 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और विक्रम के साथ मिलकर 58 रनों की पार्टनरशिप की। जब 2 ओवर में 20 रनों की जरूरत थी, तब 19वें ओवर में विक्रम 27 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद तिलक ने अपनी टीम को 19.4 ओवर में 3 विकेट रहते जीत दिला दी।
आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज में खेलते हुए दिखेंगे तिलक वर्मा
आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए तिलक वर्मा को भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है। 23 साल के तिलक टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 49 टी20 मैचों में 44 के औसत और 146 के स्ट्राइक रेट से कुल 1390 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। पिछले साल (2025) एशिया कप के फाइनल में जब टीम मुश्किल में थी, तब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एक बेहतरीन पारी खेलकर भारत को चैंपियन बनाया था।
यह भी पढ़ें