Budh Vakri 2026 and Horoscope: 29 जून को रात 10 बजकर 45 मिनट पर बुध कर्क राशि में वक्री होने जा रहे हैं। ज्योतिषों के अनुसार, बुध का व्रकी होना इन राशियों के लिए शुभ नहीं रहेगा। इन राशि के जातकों को धन की हानि हो सकती है। इतना ही नहीं रिश्ते के लिए भी यह समय थोड़ा भारी रहेगा। करियर में रुकावट आ सकती है। ऐसे में इन राशि वालों को विशेष रूप से सावधानी बरतने की जरूरत है। तो आइए जानते हैं कि बुध व्रकी की वजह से किन राशि वालों को तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
वृषभ राशि
बुध वक्री की वजह से वृषभ राशि के जातकों को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। इस समय अपने काम पर अच्छे से ध्यान दें वरना आपकी एक गलती भारी पड़ सकती है। ऐसा संभव है कि आपको अपने काम में मन मुताबिक परिणाम न मिलें। करियर के लिहाज से यह समय वृषभ राशि वालों के लिए थोड़ा भारी रह सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को इस समय धन के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। फिजूलखर्ची से बचें वरना आपका बजट बिगड़ सकता है। इसके साथ ही बुध वक्री के दौरान कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें।
सिंह राशि
बुध व्रकी की वजह से सिंह राशि वालों को आर्थिक नुकसान होगा। अपने खर्चों पर कंट्रोल रखें वरना पानी की तरह पैसा बह सकता है। इस समय धन से जुड़े मामले में किसी भी तरह के फैसला लेने से बचें। निवेश के लिए यह समय उत्तम नहीं है।
वृश्चिक राशि
किसी भी काम में वृश्चिक राशि वालों को भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। कारोबारियों को भी कारोबान में हानि हो सकता है। इस समय कानून दस्तावेजों का ध्यान रखें। बुध वक्री के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें वरना आपकी बातों को गलत तरीके से पेश किया जा सकता है। इस समय अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।
धनु राशि
बिजनेस पार्टनर के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। इस समय आपको कुछ ऐसा पता चल सकता है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएं। ऐसे में बिजनेस मामले में सोच-विचार कर ही कोई भी फैसला लें। धनु राशि के छात्रों को भी सफलता के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी।
मीन राशि
बुध वक्री मीन राशि के जीवन में भी नकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। मीन राशि के माता-पिता को इस दौरान थोड़ा धैर्य रखना होगा। संतान से जुड़ी कुछ समस्याएं बार-बार आपके सामने आ सकती हैं। वहीं इस अवधि में जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला आपके भावी वैवाहिक जीवन में मुश्किलें खड़ी कर सकता है। मीन राशि के जो जातक अपने पार्टनर से लव मैरिज करने का मन बना रहे हैं वो इस समय कोई भी फैसला न लें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: