A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार और रितेश देशमुख पर भी चढ़ा 'बाजीराव मस्तानी' का बुखार

अक्षय कुमार और रितेश देशमुख पर भी चढ़ा 'बाजीराव मस्तानी' का बुखार

नई दिल्ली:- रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का बुखार अब बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और रितेश देशमुख पर भी चढ़ गया है। हाल ही में रणवीर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक

Ranveer Reteish- India TV Hindi
Ranveer Reteish

नई दिल्ली:- रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का बुखार अब बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और रितेश देशमुख पर भी चढ़ गया है। हाल ही में रणवीर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक डब्समैश शेयर किया है जिसमें रितेश देशमुख उनकी आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का डायलॉग, “बाजीराव ने मस्तानी से मोहब्बत की है अय्याशी नहीं।” बोलते हुए नजर आ रहे हैं, और तभी इनके बीच में रणवीर को एक तरफ हटाते हुए अक्षय कुमार इस डायलॉग को पूरा करते हैं।

इसे भी पढ़े:- रणवीर की मूछों को ताव देती दिखीं अनुष्का

रणवीर ने ये डब्समैश शेयर करते हुए इसके साथ कैप्शन लिखा है, “Hahahaaha!!!! Boys will be Buwoyzzz!!!! @akshaykumar @Riteishd #BajiraoMastani.

ranveer tweet

इससे पहले भी रणवीर ने एक डब्समैश बनाया था जिसमें वह अनुष्का शर्मा के साथ नजर आ रहे थे। इस वीडियो में अनुष्का, रणवीर की मूंछों को ताव देते हुए ‘बाजीराव मस्तानी’ का यही डायलॉग बोलते हुए दिख रही थीं। इस वीडियो में आवाज तो रणवीर की ही सुनाई दे रही थी, लेकिन एक्सप्रेशन अनुष्का दे रही थीं।

रणवीर ‘बाजीराव मस्तानी’ के इसी डायलॉग पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी डब्समैश बना चुके हैं।

रणवीर के इन सभी डब्समैश को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म ऐतिहासिक कहानी मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव के जीवन पर आधारित है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगी। इस फिल्म में रणवीर मराठा योद्धा बाजीराव के किरदार में नजर आएंगे और दीपिका उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी की भूमिका में दिखेंगी जबकि प्रियंका ने फिल्म में बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई का किरदार निभाया है।

अगली स्लाइड में देखिए रणवीर, रितेश और अक्षय का डब्समैश:-

Latest Bollywood News