नई दिल्ली: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रिश्ते की बात किसी से चुपी नहीं हैं। लेकिन इन्होंने कभी अपने रिश्ते के बारें में मीडिया के सामने खुलासा नहीं किया। हालांकि रणवीर ने कई बार इशारों में बताया है लेकिन दीपिका ने हमेशा ही उनके रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया। लेकिन हाल ही में इन दोनों को सरेआम किस करते हुए देखा गया।
दरअसल हाल ही में दोनों को एयरपोर्ट पर साथ देखा गया। वहां से बाहर आकर दोनों ने एक दूसरे को अलविदा कहने से पहले किस किया। और तभी यह दोनों वहां मौजूद फोटोग्राफर के कैमरे में कैद हो गए। लेकिन दीपिका की हैट की वजह से इनकी किस साफ तौर पर नहीं देखी गई।
इसे भी पढ़े:- जब दीपिका को घेरा भीड़ ने, तो देखिए रणवीर ने क्या किया
खबरे है कि दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों जल्द ही संजय लीला भंसाली कि फिल्म 'बजरावी मास्तानी' में नजर आने वाले है और फिलहाल दोनों इसी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में इनके अलावा राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
यह फिल्म एक ऐतिहासिक कहानी पर बनी है जिसमें रणवीर 18वीं सदी के मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में दीपिका ने उनकी प्रेमिका मस्तानी का किरदार और प्रियंका उनकी पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका में दिखेंगीं।
यह तीनों इससे पहले 2013 में आई फिल्म "गोलियों की रासलीला रामलीला" में भी नजर आ चुके हैं। हालांकि उस पूरी फिल्म में प्रियंका पर केवल एक गाना ही फिल्माया गया था।
फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।
अगली स्लाइड में देखें फिल्म का ट्रेलर:-
Latest Bollywood News