A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday: एक नजर रवीना टंडन की सफल फिल्मों पर

Happy Birthday: एक नजर रवीना टंडन की सफल फिल्मों पर

नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन का जन्म 26 अक्टूबर 1974 को मुबंई में हुआ था। बहुत कम ही लोग जानते है कि उनका नाम उनकी मां वीणा और पिता रवि के नाम को मिलाकर

Happy Birthday: रवीना के कभी न...- India TV Hindi
Happy Birthday: रवीना के कभी न भूल पाने वाले किरदार

नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन का जन्म 26 अक्टूबर 1974 को मुबंई में हुआ था। बहुत कम ही लोग जानते है कि उनका नाम उनकी मां वीणा और पिता रवि के नाम को मिलाकर रखा गया था। उन्होंने अपनी प्रारांभिक शिक्षा जमनाबाई स्कूल से की थी और इसके बाद मीठीबाई कॉलेज से उन्होंने ग्रैजुएशन किया।

रवीना ने कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर अपने फिल्मी करियर पर ध्यान देना शुरु कर दिया था। उन्होने वर्ष 1991 में सलमान खान के साथ फिल्म 'पत्थर के फूल' से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर 'लक्स न्यू फेस' अवार्ड से नवाजा गया था। इसके बाद रवीना ने बॉलीवुड में कई ऐसी बेहतरीन फिल्में की जिसमें निभाए गए उनके किरदारों को लोग आज तक याद करते हैं।

इसे भी पढ़े:- रवीना टंडन के साथ स्वतंत्रता दिवस पर विदेश में हुई बदसलूकी


1. मोहरा:- वर्ष 1994 में आई फिल्म 'मोहरा' में रवीना ने एक पत्रकार का किरदार निभाया था जो अतुल अग्निहोत्री नाम के एक कैदी के बारे में जांच-पड़ताल करती है। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ नजर आईं। फिल्म का गाना 'टिप-टिप बरसा पानी' को लोगों ने खूब पसंद किया और आज तक यह लोकप्रिय है। गाने में रवीना का सेक्सी अंदाज नजर आया था जिसमें वह अक्षय को रिझाने की कोशिश कर रही होती हैं।

Latest Bollywood News