नई दिल्लीः आखिरकार सलमान खान की बजरंगी भाईजान ने 400 करोड़ का जादूई आकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने कल मतलब बुधवार को भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा है और दुनिया भर से 400.22 करोड़ की कमाई कर ली है।
बजरंगी भाईजान ने रिलीज के दूसरे बुधवार के दिन भी लगातार लोगों को सिनेमाघरो की तरफ आकर्षित किया और सिर्फ भारत से इसने 266.22 करोड़ का बिजनेस किया है।
फिल्म समीक्षक और बॉक्स आफिस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने बजरंगी भाईजान के कलेक्शन के बारे में बताते हुए ट्वीट किया, "बजरंगी बाईजान बॉक्स आफिस पर थमने का नाम ही नहीं ले रही।दूसरे हफ्ते- शुक्र - 12.80, शनि- 19.25, रवि-24.05 सोम- 9.30, मंगल- 9.10, बुध-7.10- कुल 266.22 करोड़। ALL TIME BLOCKBUSTER."
तरण आदर्श के मुताबिक, विदेश में फिल्म ने 12 दिनों में 128 करोड़ कमा लिए है। वो लिखते है, "बजरंगी भाईजान ने विदेश में 20 मिलियन (128 करोड़) का जादूई आंकड़ा पार कर लिया है।"
खबरों की माने तो 13वें दिन में फिल्म ने 6 करोड़ का कलेक्शन किया जिसे जोड़कर विदेश में इसका कुल कलेक्शन 134 करोड़ हो गया है।
भारत और विदेश की कमाई जोड़कर दुनिया भर से बजरंगी भाईजान के 13 दिन का कलेक्शन 400.22 करोड़ हो गया है।
भारत में फिल्म का कलेक्शन-शुक्र - 27.25 करोड़, शनि- 36.60 करोड़, रविवार- 38.75 करोड़, सोम- 27.05 करोड़, मंगल-21.40, बुध- 18.02, गुरु- 15.55 कुल, दूसरा हफ्ता- शुक्र - 13.15, शनि- 20.05, रवि- 24.05 सोम- 9.30, मंगल- 9.10, बुध- 7.10- कुल 266.22 करोड़।
बजरंगी भाईजान 13 दिनों के कलेक्शन की रेस में नंबर एक पर कायम है-
आमिर खान की पीके ने 13 दिनों में 264.27 करोड़ की कमाई की थी और इसी के साथ ये नंबर दो पर है। धूम 3 ने 252.7 करोड़ रुपए कमाए थे। 13 दिनों में ऋतिक रोशन की क्रिश 3 ने 221.32 करोड़, सलमान की ही किक ने 211.31 करोड़ का कलेक्शन किया था। शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने 193.89 करोड़ का कलेक्शन किया था वहीं हैपी न्यू ईयर ने 189.65 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
अगली स्लाईड में जानिए विदेश में कौन से पायदन पर है बजरंगा भाईजान-
Latest Bollywood News