A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिरकार सलमान खान की बजरंगी भाईजान ने कमाए 400 करोड़

आखिरकार सलमान खान की बजरंगी भाईजान ने कमाए 400 करोड़

नई दिल्लीः आखिरकार सलमान खान की बजरंगी भाईजान ने 400 करोड़ का जादूई आकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने कल मतलब बुधवार को भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा है और दुनिया भर से

बजरंगी भाईजान फिल्म पीके (338 करोड़) और धूम 3 (280.25 करोड़) के बाद तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने फिल्म बन गई है।

सलमान की ही फिल्म किक के लाइफटाइम कलेक्शन (233 करोड़) को भी पछाड़ दिया है। इसी के साथ सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है बजंरगी भाईजान। ऋतिक की क्रिश 3 (240.50 करोड़), शाहरुख की चेन्नई एक्स्प्रेस (226.70 करोड़), हैपी न्यू ईयर (203.30 करोड़), और आमिर खान की 3 ईडियट्स (202 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन के भी आगे निकल गई है ये।

अब देखना ये है कि क्या बजरंगी भाईजान भारत में आमिर के 300 करोड़ क्लब में शामिल होती है। तरण आदर्श ट्वीट करते है, "बजरंगी भाईजान 300 करोड़ की तरफ दौड़ रही है। क्या इस बार होगा अब की बार धूम 3 पार या अबकी बार पीके पार"

ये भी पढ़ें- 100 crore Club: कमाई के मामले में आमिर-शाहरुख पर भारी सलमान

Latest Bollywood News