A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' 200 करोड़ की दहलीज़ पर!

सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' 200 करोड़ की दहलीज़ पर!

नई दिल्लीः सलमान खान की बजरंगी भाईजान का तूफान बॉक्स आफिस पर थमने का नाम नहीं ले रहा और देखते ही देखते ये फिल्म 200 करोड़ की दहलीज पर पहुंच गई है। कबीर खान द्वारा

बजरंगी भाईजान ने चार दिन के कलेक्शन के मामले में नंबर एक पर पहुंच गई है। आमिर खान की धूम 3 (129.32 करोड़) नंबर दो पर पहुंच गई है। शाहरुख की हैपी न्यू ईयर (123.86 करोड़) चेन्नई एक्सप्रेस (113.04 करोड़), ऋतिक की क्रिश 3 (108 करोड़) नंबर 3,4 और 5 पर आ गई है।

तरण आदर्श के हिसाब से फिल्म सलमान की ही 'किक' के एक हफ्ते के कलेक्शन को आसानी से पछाड़ देगी। किक का एक हफ्ते के कलेक्शन 164.09 करोड़ था जो सलमान की किसी भी फिल्म से ज्यादा है लेकिन जल्द बजरंगी भाईजान इसकी जगब ले लेगी।

ये भी पढ़ें- सलमान खान बने '100 करोड़ क्लब के किंग', शाहरूख, आमिर हुए पीछे

Latest Bollywood News