नई दिल्लीः सलमान खान की बजरंगी भाईजान का तूफान बॉक्स आफिस पर थमने का नाम नहीं ले रहा और देखते ही देखते ये फिल्म 200 करोड़ की दहलीज पर पहुंच गई है।
कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने सोमवार को अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा और 27.05 करोड़ रुपए की कमाई की। इसी के साथ भारत में फिल्म ने 4 दिनों के अंदर 129.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म समीक्षक और ट्रेड अनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर के जरिए बताया कि, "बजरंगी भाईजान के सोमवार का बिजनेस शुुक्रवार के समान है। शुक्र - 27.25 करोड़, शनि- 36.60 करोड़, रविवार- 38.75 करोड़, सोम- 27.05 करोड़, कुल- 129.65 करोड़।"
इससे पहले तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि फिल्म ने विदेश में अपने पहले वीकेंड में 50.89 करोड़ कमाए थे। हालांकि फिल्म के सोमवार के आंकड़े आने अभी बाकी हैं लेकिन मीडिया खबरों के माने तो सोमवार को इसने करीब 20 करोड़ कमा लिए है जिसे जोड़कर चार दिन का इंटर्नेशनल कलेकश्न 70 करोड़ हो गया है। इसी के साथ इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ तक पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें- बजरंगी भाईजान ने कमाए 150 करोड़, सलमान ने बनाया एक और रिकॉर्ड
सलमान खान की फिल्म ने इसी के साथ एक और रिकॉर्ड कायम किया है। बजरंगी भाईजान की सोमवार की कमाई किसी भी फिल्म के सोमवार (non-holiday) के कलेक्शन से ज्यादा है। इससे पहले आमिर खान की पीके ने सबसे ज्यादा 22.40 करोड़ अपने पहले सोमवार को कमाए थे हालांकि ऋतिक की क्रिश 3 ने सोमवार को 35.91 करोड़ कमा चुकी है लेकिन उस दिन दिवाली की छुट्टी थी।
सलमान खान ने चार दिनों के कलेक्शन के साथ कई और रिकॉर्ड बनाए है। जानने के देखिए अगली स्लाईड-
Latest Bollywood News