1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बजरंगी भाईजान ने कमाए 150 करोड़, सलमान ने बनाया एक और रिकॉर्ड

बजरंगी भाईजान ने कमाए 150 करोड़, सलमान ने बनाया एक और रिकॉर्ड

 Published : Jul 20, 2015 11:55 am IST,  Updated : Jul 20, 2015 09:39 pm IST

नई दिल्लीः सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' ने सिर्फ तीन दिन में 153.49 करोड रुपए कमा लिए है। कबीर खान द्वारा निर्देशित ये फिल्म तेजी से 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी

बजरंगी भाईजान शामिल...- India TV Hindi
बजरंगी भाईजान शामिल हुई 100 करोड़ के क्लब में

नई दिल्लीः सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' ने सिर्फ तीन दिन में 153.49 करोड रुपए कमा लिए है। कबीर खान द्वारा निर्देशित ये फिल्म तेजी से 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी और इसी के साथ सिर्फ तीन दिनों में ऐसा करने वाली ये तीसरी फिल्म बन गई है।

बजरंगी भाईजान ने भारत में 102.60 करोड़ की कमाई की वहीं विदेश में इसने 50.89 करोड़ का कलेक्शन किया।

फिल्म समीक्षक और बिसनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने ट्विटर के जरिए बताया की "बजरंगी भाईजान का विदेश में ओपनिंग वीकेंड कमाल का रहा है।"

Bajrangi

तरण ने इससे पहले लिखा था कि, "बजरंगी भाईजान ने बॉक्स आफिस पर आग लगा दी है, रविवार का बिजनेस भयंकर है। पहले वीकेंड में भारत में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार।"

बजरंगी भाईजान ने रविवार को शानदार 38.75 करोड़ की कमाई की है जो आमिर खान के पीके (रविवार-38.24 करोड़) से भी ज्यादा है।

Bajrangi

तरण आदर्श ने बताया कि इसी के साथ सलमान ने एक और रिकॉर्ड बनाया है। बजरंगी भाईजान के साथ सलमान खान सबसे ज्यादा 100 करोड़ की कमाई वाली फिल्मों के सरताज बन गए है। ये सलमान की 8वीं फिल्म है जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है और किसी दूसरे एक्टर ने ऐसा कारनामा नहीं किया है।

Bajrangi

अगली स्लाईड में जानिए सलमान ने आमिर खान और शाहरुख की कौन सी फिल्मों के पछाड़ा-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन