1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बजरंगी भाईजान ने कमाए 150 करोड़, सलमान ने बनाया एक और रिकॉर्ड

बजरंगी भाईजान ने कमाए 150 करोड़, सलमान ने बनाया एक और रिकॉर्ड

 Published : Jul 20, 2015 11:55 am IST,  Updated : Jul 20, 2015 09:39 pm IST

नई दिल्लीः सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' ने सिर्फ तीन दिन में 153.49 करोड रुपए कमा लिए है। कबीर खान द्वारा निर्देशित ये फिल्म तेजी से 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी

Bajrangi

शाहरुख खान की हैपी न्यू ईयर और आमिर खान की धूम 3 के बाद सलमान खान की बजरंगी भाईजान 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली तीसरी सबसे तेज फिल्म है। शाहरुख खान की हैपी न्यू ईयर ने तीन दिन के अंदर सबसे ज्यादा 108 करोड़ रुपए कमाए थे। आमिर खान की धूम 3 ने इतने ही समय में 107.61 करोड़ रुपए कमाए थे।

शाहरुख की ही चेन्नई एक्सप्रेस ने 100.42 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी। आमिर खान की पीके ने तीने दिन में 95.21 करोड़ रुपए कमाए थे।

बजरंगी भाईजान का ये कलेक्शन सलमान खान की किसी भी फिल्म के वीकेंड कलेक्शन से ज्यादा है। इससे पहले दबंग खान की सर्वाधिक वीकेंड कलेक्शन करने वाली फिल्मों में किक सबसे आगे थी 83.3 करोड़ का बिजनेस किया था।

ये भी पढ़ें- सलमान खान की बजरंगी भाईजान ने दो दिन में कमाए 63.75 करोड़

ये भी पढ़ें- बजरंगी भाईजान देख भावुक हुए आमिर खान, स्क्रीनिंग के दौरान रो पड़े

अगली स्लाईड में जानिए बजरंगी भाईजान कैसे 250 करोड़ कमाएगी-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन