नई दिल्ली: ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म "बजरंगी भाईजान" का लोगों को बेसब्री से इंतजार था और फिल्म के रिलीज होते ही सुबह से सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। फिल्म के लिए सलमान के फैंस में उत्साह का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शुकवार को 8:30 बजे वाला शो हाउसफुल रहा। ऐसे में सलमान के जिगरी दोस्त आमिर खान कैसे पिछे रह सकते थे। उन्होंने ईद के खास मौके पर अपने परिवार के साथ इस फिल्म को देखा और सलमान की खूब तारिफ भी की।
लेकिन इस बार मिस्टर परफेक्शनिस्ट की आंखों में आंसू भी थे। आमिर काफी इमोश्नल है ये तो हम सब जानते है। आप लोगों ने आमिर को सत्यमेव जयते के कई एपिसोड में भावुक होते हुए तो देखा ही होगा। और जब बजरंगी भाईजान देख वो बाहर निकले तो वो अपने आसुंओं के पोछते हुए दिख रहे थे।
ये भी पढ़ें- सलमान खान की बजरंगी भाईजान ने दो दिन में कमाए 63.75 करोड़

आमिर ने टविटर पर सलमान की तारीफ करते हुए कहा कि बजरंगी भाईजान बेहतरीन फिल्म है। सलमान ने इस फिल्म में बहुत ही उम्दा अभिनय किया है। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान और चाइल्ड आर्टिस्ट हर्षाली मलहोत्रा की भी तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी और इसके डायलॉग बहुत जबरदस्त लिखे गए है। फिल्म में छोटी बच्ची की एक्टिंग और उसकी मासूमियत आपका दिल चुरा लेगी।
अगली स्लाईड में देखिए आमिर खान और उनकी बेटी की स्क्रीनिंग के दौरान की तस्वीरें-