1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ममता के 'चहेते' ने मूंछ मुंडवाई, हुलिया बदला फिर भी केरल से घसीट लाई पुलिस, अब जनता ने अंडों से नहला दिया; VIDEO

ममता के 'चहेते' ने मूंछ मुंडवाई, हुलिया बदला फिर भी केरल से घसीट लाई पुलिस, अब जनता ने अंडों से नहला दिया; VIDEO

 Reported By: Onkar Sarkar, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jun 15, 2026 08:46 am IST,  Updated : Jun 15, 2026 08:48 am IST

पश्चिम बंगाल में जो हाल जहांगीर खान का हुआ है, ऐसा ही हाल TMC के दूसरे नेताओं का भी है। ममता बनर्जी के करीबी स्वपन कुमार नंदी गिरफ्तार कर हुगली लाया गया तो किसी ने उसके चेहरे पर कालिख फेंक दी तो किसी ने शर्ट फाड़ दी।

tmc leader swapan kumar nandi- India TV Hindi
टीएमसी नेता स्वपन कुमार नंदी पर अंडे मारते हुए लोग। Image Source : REPORTER INPUT

पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलने के बाद ममता राज में हुए भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है। एजेंसियां एक-एक भ्रष्ट्र नेता पर शिकंजा कस रही है। बंगाल में कानून का राज कायम करने की कोशिश हो रही है। बंगाल में टीएमसी के दूसरे नेताओं का जहांगीर खान जैसा ही हाल है। जिन्होंने कभी ममता राज में भ्रष्टाचार की चाशनी में खूब डुबकी लगाई, आज बंगाल की जनता उन पर अंडे बरसा रही है। ममता बनर्जी के करीबी स्वपन कुमार नंदी केरल से गिरफ्तार कर लिया गया है। स्वपन नंदी को जब हुगली लगाया गया तो गुस्साए लोगों ने उस पर अंडे मारे।

स्वपन नंदी पर फूटा जनता का गुस्सा

ममता बनर्जी के खास और टीएमसी के पूर्व राज्य सचिव को स्वपन कुमार नंदी को गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरामबाग लेकर पहुंची। हुगली ग्रामीण पुलिस की एक स्पेशल टीम नंदी को गौराहटी क्रॉसिंग से पैदल आरामबाग थाने ले जा रही थी तभी स्थानीय लोगों ने नंदी का विरोध करना शुरू कर दिया और चोर-चोर के नारे लगाने लगे।

चेहरे पर कालिख फेंकी, शर्ट फाड़ी

नाराज लोगों ने नंदी पर अंडे मारने शुरू कर दिए। किसी ने उसके चेहरे पर कालिख फेंक दी तो किसी ने शर्ट फाड़ दी। हालात इतने खराब हो गए कि पुलिस को स्वपन नंदी को दौड़ाकर ले जाना पड़ा लेकिन लोग पीछे हटने को तैयार नहीं थे, वो उस पर अंडा प्रहार करते रहे। किसी तरह पुलिस नंदी को थाने लेकर पहुंच सकी।

बता दें कि स्वपन नंदी ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए अपना हुलिया बदल लिया था। उसने अपनी मूंछ मुंडवा ली थी, इसके बावजूद पुलिस अधिकारियों ने उसे केरल में ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया।

कौन है स्वपन कुमार नंदी?

  • स्वपन कुमार नंदी को पुलिस ने केरल से गिरफ्तार किया है। नंदी ममता बनर्जी का बेहद करीबी है और आरामबाग नगरपालिका के ग्रीन सिटी प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार का आरोपी है।
  • स्वपन नंदी ममता के उन खास नेताओं में शामिल है जिन पर ममता बनर्जी सबसे ज्यादा भरोसा करती हैं।
  • आरामबाग नगरपालिका में 2017  में ग्रीन सिटी योजना आई, इसमें 44 स्कूलों में सोलर सिस्टम लगाने की योजना थी।
  • आरोप है स्कूलों में सिर्फ 44 लाख रुपये का ही काम कराया बाकी रकम भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गई।
  • फर्जी बिल बनाकर सरकारी पैसे का गबन किया गया, स्वपन नंदी पर करीब 7.24 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है।

दागियों पर अंडे-कालिख की बौछार कर रही जनता

बंगाल में घोटालेबाजों और कट मनी लेने वालों में जबरदस्त दहशत है। फालता के देवीपुर में हाउसिंग स्कीम का कट मनी वसूलने वाला स्थानीय प्रेसिडेंट सौमित्र मंडल अब अपने करीबियों के जरिए लोगों के पैसे वापस कर रहा है। आरोप है कि सौमित्र मंडल ने हाउसिंग प्रोजेक्ट के तहत घर देने के नाम पर बेनिफिशियरीज से कट मनी ली थी लेकिन बंगाल में कानून का राज कायम होने के बाद अब सौमित्र मंडल आम लोगों के पैसे लौटा रहा है। 

बंगाल में शुभेंदु सरकार के आने के बाद अब ममता सरकार में हुए एक-एक घोटाले की फाइल खुल रही है। बंगाल पुलिस आरोपियों को पकड़ रही है, वहीं जनता कोर्ट से पहले इन दागियों का न्याय अंडे से कर रही है।

यह भी पढ़ें-

हाफ पैंट-टीशर्ट में नंगे पांव, कान पकड़ मांगी माफी; अभिषेक बनर्जी के खास गुर्गे जहांगीर का बुरा हाल

जब सायोनी घोष से पूछा गया- बागी क्यों हो गईं, जवाब दिया- "सब पता चलेगा, मेरी आवाज आगे तक जाएगी"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत