1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की बजरंगी भाईजान ने दो दिन में कमाए 63.75 करोड़

सलमान खान की बजरंगी भाईजान ने दो दिन में कमाए 63.75 करोड़

 Published : Jul 19, 2015 01:46 pm IST,  Updated : Jul 19, 2015 02:12 pm IST

नई दिल्लीः सलमान खान की बजरंगी भाईजान ने ईद के दिन ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म ने शनिवार को 36.54 करोड़ रुपए कमा लिए है जिसको मिलाकर फिल्म की दो दिन कमाई 63.75 करोड़ रुपए

बजरंगी भाईजान ने दो...- India TV Hindi
बजरंगी भाईजान ने दो दिन में कमाए 63.75 करोड़

नई दिल्लीः सलमान खान की बजरंगी भाईजान ने ईद के दिन ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म ने शनिवार को 36.54 करोड़ रुपए कमा लिए है जिसको मिलाकर फिल्म की दो दिन कमाई 63.75 करोड़ रुपए हो गई है।

फिल्म समीक्षक और ट्रेड अनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया, "बजरंगी भाईजान - शुक्रवार 27.25 करोड़, शनिवार 36.50 करोड़ (ईद), कुल 63.75 करोड़। धमाकेदार...'किक' के ओपनिंग वीकेंड की कमाई 83.83 करोड से आगे निकल सकती है बजरंगी भाईजान"

सलमान खान की अब तक की सभी फिल्मों में सबसे आगे है बजरंगी भाईजान हालांकि बाकी बॉलीवुड फिल्मों के दो दिन की कमाई से इसकी तुलना करें को ये नंबर चार पर है।

Bajrangi

शाहरुख खान की 'हैपी न्यू ईयर' 2 दिनों की कमाई के मामले में पहले स्थान पर है। 'हैपी न्यू ईयर' ने दो दिन में 76.57 करोड़ नेट कमाए थे वहीं आमिर खान की धूम 2 69.58 करोड़ की कमाई के साथ दूसरे और शाहरुख की ही चेन्नई एक्प्रेस 67.85 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर है।

आमिर खान की पीके ने 56.13 करोड़, सलमान की किक ने 53.65 करोड़, ऋतिक की बैंग बैंग ने 51.64 करोड़, एक था टाईगर ने 47.47 और क्रिश ने दो दिनों में 45.85 करोड़ रुपए कमाए थे।

ये भी पढ़ें- Film Review बजरंगी भाईजान: सलमान ने जीता दर्शकों का दिल

अगली स्लाईड में जानिए फिल्म के अंतर्राष्ट्रीय मार्केट का हाल-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन