1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मॉनसून की रफ्तार तेज, अगले 4-5 दिनों में महाराष्ट्र-बिहार समेत इन राज्यों में बढ़ेगा आगे, जमकर बरसेंगे बादल

मॉनसून की रफ्तार तेज, अगले 4-5 दिनों में महाराष्ट्र-बिहार समेत इन राज्यों में बढ़ेगा आगे, जमकर बरसेंगे बादल

 Published : Jun 15, 2026 08:51 am IST,  Updated : Jun 15, 2026 03:00 pm IST

मॉनसून किन-किन राज्यों को कवर करने वाला है। मौसम विभाग ने उन राज्यों के नाम बताए हैं। आने वाले दिनों में इन राज्यों के मौसम में खासा बदलाव आने वाला है। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

मॉनसून अपडेट- India TV Hindi
मॉनसून अपडेट Image Source : PTI

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाएं चल रही हैं। शाम के समय उमसभरी गर्मी हो रही है। इस बीच, देश के कई राज्यों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून लगातार आगे बढ़ रहा है। 

इन राज्यों की ओर बढ़ रहा मॉनसून

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, रविवार तक मॉनसून की उत्तरी सीमा अरब सागर से होते हुए हरनाई, सोलापुर, हैदराबाद, भद्राद्री कोठागुडेम, कलिंगपट्टनम, पारादीप, बारिपदा, पुरुलिया, धनबाद और मुजफ्फरपुर तक पहुंच चुकी है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 4 से 5 दिनों के दौरान परिस्थितियां मानसून के और आगे बढ़ने के लिए अनुकूल बनी हुई हैं। 

इस दौरान महाराष्ट्र के अधिक हिस्सों, कर्नाटक के शेष भागों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ और क्षेत्रों, झारखंड, बिहार तथा दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने की संभावना है।

गर्मी से मिलेगी राहत

IMD के मुताबिक, मानसून की प्रगति के साथ इन राज्यों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग लगातार मॉनसून की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और समय-समय पर अपडेट जारी कर रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में आज हुई बारिश

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज दिन में बादल छाए रहेंगे। शाम तक और बारिश होने के आसार हैं।

राजस्थान के कई जिलों में हुई बारिश

वहीं, पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर रविवार को बारिश हुई, जबकि पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि इस दोरान में राज्य में कहीं भी लू नहीं चली। विभाग के अनुसार, जयपुर जिले के चौमूं कस्बे में सर्वाधिक 44 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई। चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 23 मिमी और 5 मिमी बारिश हुई। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 4-5 दिन तक बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और जोधपुर संभागों में बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान में फलौदी रहा सबसे गर्म

फलौदी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जैसलमेर में दिन का तापमान 41.2 डिग्री, बाड़मेर में 41.1 डिग्री और चूरू में 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

ये भी पढ़ें: 

खान सर के कोचिंग सेंटर पर नोटिस चस्पा, मैनेजर सहित 3 स्टाफ तलब, जानिए प्रिंस यादव की मौत पर क्या बोले फैजल खान?

स्लोवाकिया पहुंचने पर पीएम मोदी का 'ब्रेड और नमक' के साथ किया गया पारंपरिक स्वागत, जानिए क्या है ये रिवाज 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत