कौन हैं मिथुन चक्रवर्ती के होने वाले विदेशी दामाद माइल्स मंटजारिस? समंदर किनारे बेटी को किया प्रपोज
कौन हैं मिथुन चक्रवर्ती के होने वाले विदेशी दामाद माइल्स मंटजारिस? समंदर किनारे बेटी को किया प्रपोज
मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती अब एंगेज्ड हो गई हैं। उन्होंने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ सगाई कर ली। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
Published : Jun 17, 2026 07:15 am IST, Updated : Jun 17, 2026 07:15 am IST
1/7Image Source : Dishani Instagram
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती को उनका हमसफर मिल गया है। उन्होंने अपने लंबे समय के पार्टनर माइल्स मैंटजारिस के साथ अपनी सगाई की आधिकारिक घोषणा की है। इंस्टाग्राम पर कपल ने समुद्र के किनारे हुए रोमांटिक प्रपोजल की शानदार झलकियां एक कोलैब पोस्ट में शेयर कीं। अगर आप भी सोच रहे हैं कि यह खुशनसीब आदमी कौन है, जो अब मिथुन चक्रवर्ती का दामाद बनने वाला है तो जानने के लिए नीचे स्क्रोल करें।
2/7Image Source : Dishani Instagram
कौन हैं माइल्स मैंटजारिस? ये सवाल दिशानी के इंस्टाग्राम पर तस्वीरें आने के बाद से ही उठ रहा है। मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती के दोस्तों, परिवार, फैंस और फॉलोअर्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब उन्होंने अपने प्रपोजल की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। उनके पार्टनर, माइल्स मैंटजारिस ने कैलिफोर्निया के मालिबू में समुद्र के किनारे एक चट्टान पर मोमबत्तियों और सूरजमुखी के फूलों के साथ इस प्रपोजल सरप्राइज का इंतजाम किया था।
3/7Image Source : Dishani Instagram
माइल्स ने घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज किया। दिशानी ने एक प्यारे कैप्शन के साथ यह खुशी शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, '06.12.2026... हमेशा साथ रहने का सबसे आसान फैसला,' जिससे यह कन्फर्म हो गया कि यह जोड़ा 6 दिसंबर 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। ये पोस्ट देखने के बाद दिशानी के भाइयों मिमोह और नमाशी चक्रवर्ती समेत कई सेलेब्स और परिवार के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी।
4/7Image Source : Dishani Instagram
अब बहुत से लोग दिशानी के मंगेतर के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं, जिन्होंने मिथुन की बेटी का दिल जीत लिया है। जहां दिशानी भारतीय सिनेमा के सबसे मशहूर परिवारों में से एक से ताल्लुक रखती हैं, वहीं माइल्स इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पर्दे के पीछे काम करने वाले एक जाने-माने क्रिएटिव प्रोफेशनल हैं। वे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में फ्रीलांस सिनेमैटोग्राफर, स्टेडीकैम ऑपरेटर, डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी और कलरिसट के तौर पर काम करते हैं।
5/7Image Source : Dishani Instagram
माइल्स की वेबसाइट के अनुसार उन्होंने 2020 में इथाका कॉलेज से सिनेमा प्रोडक्शन में डिग्री हासिल की। एक साल बाद 2021 में वे LA चले गए और एक एंटरटेनमेंट एजेंसी में अपना करियर शुरू किया। एक साल बाद उन्होंने स्टेडीकैम और सिनेमैटोग्राफी के मौकों को आज़माने के लिए फ्रीलांस काम करना शुरू कर दिया।
6/7Image Source : Dishani Instagram
वे नैरेटिव प्रोडक्शन, कमर्शियल, म्यूजिक वीडियो और यूट्यूब इन्फ्लुएंसर्स के लिए सोशल मीडिया कंटेंट पर काम करते हैं। उन्होंने पैरामाउंट पिक्चर्स, NFL, ESPN, एक्टिविजन, अवे लगेज, फेसबुक, यूएफसी जैसे क्लाइंट्स के लिए काम किया है। उन्होंने मशहूर मोरक्कन सिंगर फौजिया के गाने 'अनएथिकल' के म्यूजिक वीडियो पर भी काम किया है।
7/7Image Source : Dishani Instagram
माइल्स की तरह ही दिशानी भी कैमरे के पीछे और सामने अपना आर्टिस्टिक सफर तय कर रही हैं। उन्होंने अमेरिका में 'न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी' और 'ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट' से एक्टिंग और फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की है और कई इंडिपेंडेंट शॉर्ट फिल्मों में लेखन, प्रोडक्शन और एक्टिंग की है।