A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोर्ट के फैसले के बाद रो पड़े सलमान खान, घर के बाहर फैंस का लगा तांता

कोर्ट के फैसले के बाद रो पड़े सलमान खान, घर के बाहर फैंस का लगा तांता

सलमान खान पर फैसला सुनाए जाने के वक्त उनका परिवार भी कोर्ट में मौजूद था। सलमान के पिता सलीम ख़ान, बहन अलवीरा वहां पर दिखी थी।

Salman Khan- India TV Hindi
Salman Khan

नई दिल्ली- सलमान खान को 2002 के हिट एंड रन मामल में बाइज्जत बरी कर दिया गया है। कोई भी पुख्ता सबूत न मिल पाने के कारण बॉम्बे हाइकोर्ट के जज ने आज उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया है। कोर्ट के फैसले के बाद सलमान खान रो पड़े और बहन अलविरा के गले लगे।

ये भी पढ़ें- LIVE: हिट एंड रन मामले में सलमान खान बरी हुए

सलमान ख़ान पर फैसला सुनाए जाने के वक्त उनका परिवार भी कोर्ट में मौजूद था। सलमान के पिता सलीम ख़ान, बहन अलवीरा और सलमान के बॉडीगार्ड शेरा भी बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे थे अदालत ने फैसला सुनाए जाने के वक्त सलमान को मौजूद रहने के लिए कहा। जिसके बाद उनका परिवार हाईकोर्ट पहुंचने लगा।

Salman

कोर्ट के इस फैसले के बाद परिवार वालों सहित पूरे देश में उनके प्रशंसक काफी खुश हैं और सलमान खान के घर के बाहर उनका तांता लगा हुआ है।

Salman Fans

उनके फैंस का कहना है, “वो काफी अच्चे इंसान है। हमें खुशी है कि उनको बरी कर दिया गया है।”

गायक बाबुल सुप्रियो ने कहा, “हमें कोर्ट के फैसले की इज्जत करनी चाहिए और इसका पालन करना चाहिए।”

अगली स्लाइड से देखिए सलमान खान और कोर्ट के बाहर की तस्वीरें-

Latest Bollywood News