A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान ने दिया शेरा के बेटे टाइगर को 'सुल्तान' में मौका

सलमान ने दिया शेरा के बेटे टाइगर को 'सुल्तान' में मौका

बॉलीवुड के जाने माने दबंग सलमान खान को आपने अपनी फिल्मों में नइ चेहरे को लान्च करने के बारे में तो सुना होगा।

salman-shera- India TV Hindi
salman-shera

नई दिल्ली:- बॉलीवुड के जाने माने दबंग सलमान खान को अपनी फिल्मों में नए चेहरे को लान्च करने के बारे में तो आपने सुना ही होगा। लेकिन इस बार सलमान किसी  सेलिब्रेटी किड् को नही बल्कि अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर को फिल्मों में लॉन्‍च करने जा रहे हैं। खबर है कि सलमान ने टाईगर को अपनी आगामी फिल्‍म 'सुल्‍तान' का सहायक निर्देशक बना दिया है इससे टाइगर फिल्‍म बनाने की अहम चीजों को सीख पाएंगे और फिल्‍मों में काम करने में उन्‍हें मदद भी मिलेगी।

फिल्म 'सुल्तान' का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं और वही फिल्म का निर्माण यश राज बैनर तले किया जा रहा है। आने वाले समय में हो सकता है सलमान टाइगर को बतौर निर्देशक और अभिनेता के रूप में लॉन्च कर दे।

सलमान खान को बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई लोगों के गॉडफादर के रूप में जाना जाता हैं। सलमान बॉलीवुड में बहुत सारे अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को लॉन्च कर चुके हैं। जिनमे सूरज पंचोली, अथिया शेट्टी, डेजी शाह और जरीन खान जैसे सितारो के नाम शुमार हैं।

salman-tiger

फोटो में सलमान के साथ शेरा के बेटे टाईगर

खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि, हो सकता है सलमान जल्‍द ही अपनी लाडली बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा की भी बॉलीवुड में एंट्री करवाएं। आयुष और अर्पिता की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। फिल्‍म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग के दौरान अर्पिता और आयुष सलमान के साथ कश्‍मीर में थे।

दीवाली के मौके पर रिलीज हुई सलमान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' ने बॉक्स आॉफिस पर बेहद शानदार कारोबार किया था।

अगली स्लाइड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News