नई दिल्ली:- बॉलीवुड के जाने माने दबंग सलमान खान को अपनी फिल्मों में नए चेहरे को लान्च करने के बारे में तो आपने सुना ही होगा। लेकिन इस बार सलमान किसी सेलिब्रेटी किड् को नही बल्कि अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर को फिल्मों में लॉन्च करने जा रहे हैं। खबर है कि सलमान ने टाईगर को अपनी आगामी फिल्म 'सुल्तान' का सहायक निर्देशक बना दिया है इससे टाइगर फिल्म बनाने की अहम चीजों को सीख पाएंगे और फिल्मों में काम करने में उन्हें मदद भी मिलेगी।फिल्म 'सुल्तान' का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं और वही फिल्म का निर्माण यश राज बैनर तले किया जा रहा है। आने वाले समय में हो सकता है सलमान टाइगर को बतौर निर्देशक और अभिनेता के रूप में लॉन्च कर दे।सलमान खान को बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई लोगों के गॉडफादर के रूप में जाना जाता हैं। सलमान बॉलीवुड में बहुत सारे अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को लॉन्च कर चुके हैं। जिनमे सूरज पंचोली, अथिया शेट्टी, डेजी शाह और जरीन खान जैसे सितारो के नाम शुमार हैं।अब देखना ये होगा कि 'सुल्तान' बॉक्स ऑफिस क्या कमाल दिखाती हैं। 'सुल्तान' इसी साल ईद के मौके पर रिलीज सिनेमाघरों में रिलीज होगी।