A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैटरीना को सरप्राइज देने एक शो में अचानक पहुंचे सलमान

कैटरीना को सरप्राइज देने एक शो में अचानक पहुंचे सलमान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की कैटरीना कैफ पर मेहरबानियां अक्सर देखने को मिलती रहती हैं। सलमान और कैटरीना भले ही एक दूसरे से अलग हो गए हो, लेकिन बुरे वक्त में कैटरीना भी सलमान का साथ चाहती हैं।

salman khan- India TV Hindi
salman khan

मुंबई: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को इंडस्ट्री में कई सितारों का गॉड फादर कहा जाता है। ऐसे में कैटरीना कैफ पर भी सलमान अक्सर मेहरबानियां करते ही रहते हैं। सलमान और  कैटरीना भले ही एक दूसरे से अलग हो गए हो, लेकिन बुरे वक्त में कैटरीना भी सलमान का साथ चाहती हैं। हाल ही में सलमान ने कैटरीना को एक और सरप्राइज दे दिया हैं।

इसे भी पढ़े:- सलमान से मिलने चोरी-छिपे पहुंची लूलिया, आखिर क्यों?

कलर्स के चर्चित शो बिग-बॉस में भी सलमान ने कैटरीना को उनकी ही स्केच बनाकर गिफ्ट की थी। कैटरीना बिग-बॉस के फिनाले में अपनी फिल्म फितूर के प्रोमोशन के लिए गई थी जहां सलमान ने उन्हें यहां तक कहा था कि मैं और दर्शकों की तरह आज भी आपका दीवाना हूं। हाल ही में सलमान ने कैटरीना को एक और सरप्राइज गिफ्ट देकर खुश कर दिया हैं।

कैटरीना और आदित्य अपनी फिल्म फितूर के प्रमोशन के लिए कॉमेडी नाइट लाइव में पहुंचे जहां सलमान ने भी पहुंचकर उन्हें सरप्राइज कर दिया। कैटरीना रणबीर के ब्रैकअप के बाद ही सलमान और कैटरीना में दोबारा नए रिश्तों की शुरुआत हो रही है यह कहना गलत नहीं होगा। हाल ही में कैटरीना को ब्रैकअप के बाद सलमान से मिलते हुए देखा गया था जिसके बाद दोनों को बिग-बॉस के फिनाले में भी एक ही मंच पर दिखाई दिए थे।

खबरों की माने तो सलमान इन दिनों लूलिया को डेट कर रहे हैं। हालांकि सलमान ने कभी अपने निजी रिश्ते पर खुलकर नहीं बोला हैं। आपको बता दें कि सलमान ही वो व्यक्ति हैं जिन्होनें कैटरीना को बॉलीवुड में पहचान बनाने का मौका दिया था। सलमान का कैटरीना को लगातार सरप्राइज करना कही उनके और कैटरीना के रिश्तों की नई शुरुआत तो नहीं है?

Latest Bollywood News