A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की गजेंद्र सिंह को सलाह, कहा छोड़ दो FTII का पद

सलमान खान की गजेंद्र सिंह को सलाह, कहा छोड़ दो FTII का पद

नई दिल्लीः फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के अध्यक्ष पद पर टीवी अभिनेता गजेंद्र चौहान की नियुक्ति का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अनुपम खेर और ऋषि कपूर जैसे अभिनेताओं के बाद

फिल्म एवं टेलीविजन इंस्टीट्यूट (एफटीआइआइ) के अध्यक्ष पद से गजेंद्र चौहान को हटाने की मांग को लेकर आंदोलनरत छात्रों को बुधवार को संस्थान ने अल्टीमेटम दिया है। उनसे 34 दिनों से जारी अपनी हड़ताल खत्म करने या निष्कासन का सामना करने को कहा गया है। प्रतिष्ठित एफटीआइआइ के निदेशक डीजे नारायण ने छात्रों को पहली चेतावनी दी है। उन्होंने नोटिस में कहा है कि छात्र तत्काल आंदोलन खत्म कर दें या सख्त प्रशासनिक कार्रवाई का सामना करें, जिसमें निष्कासन भी हो सकता है। नोटिस में कहा गया है, 'सभी संबंधित छात्र इस संबंध में प्रशासनिक कार्रवाई के लिए खुद जिम्मेदार होंगे। इसलिए आपको तत्काल प्रभाव से हड़ताल खत्म करने और बिना विलंब किए शैक्षिक गतिविधियों को बहाल करने का आदेश दिया जाता है। ऐसा नहीं करने पर संस्थान सख्त प्रशासनिक कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र होगा।' इस नोटिस में छात्रों के नेता हरिशंकर नचिमुथू को संबोधित कर यह चेतावनी दी गई है। इस चेतावनी की प्रतिक्रिया में एफटीआइआइ छात्र संगठन के एक प्रवक्ता ने कहा, 'हम अभी विचार-विमर्श कर रहे हैं और भविष्य की कार्रवाई के बारे में निर्णय लेंगे।'

Latest Bollywood News