A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की गजेंद्र सिंह को सलाह, कहा छोड़ दो FTII का पद

सलमान खान की गजेंद्र सिंह को सलाह, कहा छोड़ दो FTII का पद

नई दिल्लीः फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के अध्यक्ष पद पर टीवी अभिनेता गजेंद्र चौहान की नियुक्ति का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अनुपम खेर और ऋषि कपूर जैसे अभिनेताओं के बाद

सलमान खान की गजेंद्र...- India TV Hindi
सलमान खान की गजेंद्र सिंह को सलाह: 'छोड़ दो FTII का पद'

नई दिल्लीः फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के अध्यक्ष पद पर टीवी अभिनेता गजेंद्र चौहान की नियुक्ति का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अनुपम खेर और ऋषि कपूर जैसे अभिनेताओं के बाद अब सलमान खान ने गजेंद्र चौहान को खुद पद से हट जाने की सलाह दी है। मुंबई की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान ने भी गजेंद्र चौहान को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें स्टूडेंट्स की सुननी चाहिए और अपना पद छोड़ देना चाहिए। अगर छात्र उन्हें एफटीआईआई के अध्यक्ष पद पर नहीं देखना चाहते, तो उन्हें पद छोड़ देना चाहिए।

हालांकि गजेंद्र चौहान पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। गजेंद्र का कहना है कि उन्हें सरकार ने इस पद के लिए योग्य समझा है और वह पद से इस्तीफा नहीं देंगे। गजेंद्र ने कहा, 'मैं एफटीआईआई चेयरमेनशिप से इस्तीफा नहीं दूंगा। अनुपम खेर और ऋषि कपूर ये कहने वाले कौन होते हैं?'

ये भी पढ़ें- 'बजरंगी भाईजान' सलमान खान ने दिया मजहब विरोधियों को जवाब

अगली स्लाईड में पढ़ें FTII के छात्रों को मिले अल्टीमेटम के बारे में-

Latest Bollywood News