1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बजरंगी भाईजान' सलमान खान ने दिया मजहब विरोधियों को जवाब

'बजरंगी भाईजान' सलमान खान ने दिया मजहब विरोधियों को जवाब

 Published : Jul 12, 2015 12:55 pm IST,  Updated : Jul 12, 2015 01:14 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने उन लोगों की आलोचना की है जो उनके नाम का इस्तेमाल कर मजहब विरोधी संदेश फैला रहे है। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों के खिलाफ उन्होंने पुलिसिया कार्रवाई

सलमान खान ने दिया मजहब...- India TV Hindi
सलमान खान ने दिया मजहब विरोधियों को जवाब

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने उन लोगों की आलोचना की है जो उनके नाम का इस्तेमाल कर मजहब विरोधी संदेश फैला रहे है। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों के खिलाफ उन्होंने पुलिसिया कार्रवाई की मांग की है।

एक शरारतपूर्ण और झूठा संदेश लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग एप्प व्हाट्सएप्प पर चल रहा है। इसके पता चलने पर ही सलमान ने मुंबई पुलिस में कम्पलेन दर्ज करवा दी थी।

अपनी अगली फिल्म बजरंगी भाईजान की रिलीज का इंतजार कर रहे, 49 वर्षीय अभिनेता ने अपने प्रशंसकों से कहा कि वह ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें।

Salman

सलमान ने ट्वीटर पर लिखा, मेरे नाम से धर्म विरोधी संदेश चल रहे हैं, इन अफवाहों पर यकीन नहीं करें, यह सच नहीं है। पुलिस को सूचित किया है, वे कार्रवाई कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- शत्रुघन सिन्हा ने प्रदर्शनकारियों को दिया जवाब

सलमान का 'मुस्लिम फैंस' वाला झूठा मैसेज हुआ viral, थाने में शिकायत दर्ज

आगे जानिए सलमान ने ट्विटर पर और क्या लिखा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन