1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बजरंगी भाईजान विवादः शॉटगन ने प्रदर्शनकारियों को दिया जवाब

बजरंगी भाईजान विवादः शॉटगन ने प्रदर्शनकारियों को दिया जवाब

 Published : Jul 09, 2015 12:03 pm IST,  Updated : Jul 09, 2015 12:32 pm IST

नई दिल्लीः सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' की रिलीज की तारीख जितनी नज़दीक आती जा रही है उतने ही तेजी से ये फिल्म लगातार विवादों से घिरती जा रही है और कई समूह इस फिल्म

बजरंगी भाईजान विवादः...- India TV Hindi
बजरंगी भाईजान विवादः शॉटगन ने प्रदर्शनकारियों को दिया जवाब

नई दिल्लीः सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' की रिलीज की तारीख जितनी नज़दीक आती जा रही है उतने ही तेजी से ये फिल्म लगातार विवादों से घिरती जा रही है और कई समूह इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगने पर अड़े हैं । लेकिन इसी बीच 'शॉट गन' शत्रुघन सिन्हा ने फिल्म का समर्थन करते हुए ये सवाल उठाया है कि फिल्म को बिना देखें कोई अपनी राय कैसे दे सकता है।

एक मेगजीन कवर के लॉन्च पर शत्रुघन सिन्हा ने मीडिया से कहा कि "मेरी लोगों से विनती है कि वो फिल्म को बिना देखें फैसला न करें। सलमान और हमारा परिवार जैसा रिश्ता है। और जब मैनें फिल्म ही नहीं देखी तो इसके बारे में अच्छा या बुरा कैसे बोल सकता हूं।"

'जहां तक मुझे पता है, बजरंगी भाईजान एक कमर्शियल फिल्म होने के साथ-साथ एक भावनात्मक फिल्म भी है। मैनें सुना है कि ये फिल्म हाल ही में बनी धर्मनिरपेक्ष फिल्मों में से एक है। ये लोगों को जोड़ती है और वो इस बात की खूब तारीफ भी कर रहे हैं। मै चाहता हूं कि लोगों को इसे एक मौका देना चाहिए। अगर फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक होता तो सेंसर बोर्ड इसे अप्रूव नहीं करती।"

आगे स्लाईड में जानिए उनहोंने और क्या कहा-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन