कोलकाता: TMC के बागी सांसदों ने बड़ा फैसला लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, वे नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी में शामिल होंगे और विलय के बाद एनडीए का समर्थन करेंगे। खुद इस मामले पर काकोली घोष ने जानकारी दी है।
Related Stories
काकोली घोष का सामने आया बयान
इस मामले में काकोली घोष का बयान सामने आया है। काकोली घोष ने कहा है कि हम नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी में विलय करेंगे। हम एनडीए का समर्थन करेंगे। टीएमसी के 20 सांसदों ने स्पीकर को चिट्ठी सौंपी है और संसद में अलग बैठने की मांग की है। काकोली घोष ने साफ कहा है कि हम एनडीए का हिस्सा होंगे और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काम करेंगे।
सुदीप बनर्जी का भी आया बयान
इस मामले में सुदीप बनर्जी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमने नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी में विलय का फैसला किया है लेकिन हम यह भी क्लेम करेंगे कि असली टीएमसी हम हैं। कोर्ट में भी मामले को लेकर जाएंगे।
नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी के बारे में जानें
नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी की मौजूदगी असम, त्रिपुरा, बंगाल और नॉर्थ ईस्ट में है। नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी त्रिपुरा में चुनाव लड़ी है। 2023 के त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में कैलाशहर (उनाकोटी) सीट से जहांगीर अली इस पार्टी के टिकट पर लड़े थे।
विलय के बारे में कब हुई चर्चा?
सूत्रों के मुताबिक, प्रस्तावित विलय के बारे में तब चर्चा हुई जब बागी TMC सांसदों ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ बैठक की। सूत्रों ने यह भी बताया कि बैठक के दौरान त्रिपुरा से BJP सांसद बिप्लब कुमार देब भी मौजूद थे, जिसमें विलय के प्रस्ताव पर बातचीत हुई।
पार्टी में बंटवारे के बीच, बागी TMC सांसदों ने दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से उनके आवास पर मुलाकात की और सदन में बैठने की अलग व्यवस्था की मांग की।
टीएमसी के बागी सांसदों के इस फैसले से सियासत में हड़कंप मच गया है।
20 बागी टीएमसी सांसदों के नाम भी जानिए
- काकोली घोष
- शताब्दी रॉय
- बापी हलदर
- शर्मिला सरकार
- प्रसून बंद्योपाध्याय
- जगदीश बर्मा बसुनिया
- असित कुमार मल
- अरूप चक्रवर्ती
- रचना बनर्जी
- सायोनी घोष
- खलीलुर्रहमान
- अबू ताहिर खान
- यूसुफ़ पठान
- मिताली बाग
- माला रॉय
- कालीपद सोरेन
- दीपक अधिकारी
- जून मालिया
- पार्थ भौमिक
- सुदीप बंदोपाध्याय