1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल में TMC नेताओं ने हाउसिंग स्कीम की 'कट मनी' लौटाई, लाभार्थियों से घर देने के नाम पर लिया था पैसा

बंगाल में TMC नेताओं ने हाउसिंग स्कीम की 'कट मनी' लौटाई, लाभार्थियों से घर देने के नाम पर लिया था पैसा

 Reported By: Onkar Sarkar
 Published : Jun 14, 2026 06:16 pm IST,  Updated : Jun 14, 2026 06:16 pm IST

बंगाल के साउथ 24 परगना फालता में आवास योजना की कट मनी TMC के नेताओं के द्वारा लाभार्थियों को किस्तों में वापस लौटाई गई। जानें क्या है पूरा मामला।

Bengal News - India TV Hindi
TMC नेताओं ने कट मनी लौटाई Image Source : INDIA TV

फालता/कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं के नाम पर वसूली गई कट मनी की वापसी का बेहद कूटनीतिक और हैरान कर देने वाला घटनाक्रम सामने आया है। साउथ 24 परगना जिले के फालता ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले देवीपुर इलाके में स्थानीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं के करीबियों ने आवास योजना के लाभार्थियों से वसूले गए अवैध कमीशन के पैसों को अब किस्तों में वापस किया है। बंगाल में यह घटनाक्रम चर्चा का विषय बना हुआ है।  

देवीपुर बूध नंबर 80 में किस्तों में लौटाया जा रहा पैसा 

जानकारी के अनुसार, फालता के देवीपुर में बुथ संख्या 80 में ग्रामीण और आवास योजना के लाभार्थी एकजुट होकर नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। बता दें कि स्थानीय TMC ब्लॉक प्रेसिडेंट सौमित्र मंडल के दो करीबीयों सुमित हालदार और सुमंत मंडल पर आवास योजना के लाभार्थियों से आवंटन के नाम पर मोटी रकम वसूलने का आरोप था। राजनीतिक समीकरणों के चलते और ग्रामीणों के विरोध के दबाव में दोनों आरोपियों को बैकफुट पर जाना पड़ा। आवास योजना के तहत पीड़ितों से जो कट मनी एंठी गई थी उसे अब बाकायदा कई चरणों और किस्तों में सभी लाभार्थियों को लौटाया जा रहा है।

स्कीम की 'कट मनी' लौटाई

आवास योजना के नाम पर टीएमसी के जमीनी नेताओं द्वारा जो पैसे वसूले गए उसको लेकर बंगाल में जबरदस्त राजनीतिक उबाल है। फालता के अलावा कूचबिहार और दक्षिण 24 परगना के ही नामखाना जैसी जगहों पर भी पूर्व टीएमसी नेताओं द्वारा सार्वजनिक रूप से कट मीन लौटाने की घटनाएं सामने आई हैं। सूत्रों की मानें तो राजनीतिक समीकरण बदलते ही इन घटनाओं में दिन-ब-दिन तेजी देखने को मिल रही है। देवीपुर इलाके के बूथ नंबर 80 में हुई कट मनी वापसी की घटना की चर्चा भी पूरे बंगाल के साथ ही व्यापक स्तर पर पूरे देश में भी हो रही है। 

ये भी पढ़ें- 

ममता बनर्जी ने तृणमूल में किया बड़ा फेरबदल, सायोनी घोष समेत कई नेताओं को पद से हटाया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।