A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खलनायक के रीमेक के लिए सुभाष घई ने भंसाली से मांगी इतनी कीमत

खलनायक के रीमेक के लिए सुभाष घई ने भंसाली से मांगी इतनी कीमत

मुंबई: फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने संजय दत्त और माधुरी दीक्षित अभिनीत फिल्म 'खलनायक' का रीमेक बनाने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन उन्होंने अभी इसके राइट्स नहीं खरीदे हैं। वर्ष 1993 में आई फिल्म

खलनायक के रीमेक के लिए...- India TV Hindi
खलनायक के रीमेक के लिए सुभाष घई ने भंसाली से मांगी इतनी कीमत

मुंबई: फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने संजय दत्त और माधुरी दीक्षित अभिनीत फिल्म 'खलनायक' का रीमेक बनाने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन उन्होंने अभी इसके राइट्स नहीं खरीदे हैं।

वर्ष 1993 में आई फिल्म 'खलनायक' के निर्माता निर्देशक सुभाष घई थे।

घई ने पीटीआई...भाषा से कहा, "जब संजय लीला भंसाली मेरे घर पर लंच के लिए आए थे तब हमारी बातचीत हुई थी और वह खलनायक के राइट्स चाहते थे।"

इसे भी पढ़े:- रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली के खिलाफ दर्ज हुई FIR

उन्होंने कहा, "मैंने करीब आठ से नौ करोड़ रुपये की बात की थी। मुझे लगता है कि वह फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के निर्माण में व्यस्त हैं।

हालांकि, घई ने इस खबर से इनकार किया कि फिल्मकार करण जौहर भी खलनायक का रीमेक बनाना चाहते थे।

घई ने कहा, "नहीं, यह सच नहीं है, लेकिन अन्य प्रोड्यूसर, हां। मैं नामों का खुलासा नहीं कर सकता।"

संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी फिल्म बाजीराव मस्तानी में व्य्स्त हैं। यह फिल्म भंसाली के लिए एक सपने के पूरे होने जैसा है। भंसाली पहले इस फिल्म में सलमान खान को बाजीराव के किरदार में और ऐश्वर्या राय बच्चन को मस्तानी की भूमिका में लेना चाहते थे, लेकिन बात नहीं बन पाई और बाद में यह किरदरा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को दे दिया गया।

यह फिल्म ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है जिसमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी अहम किरदार में नजर आएंगी।

फिल्म में रणवीर पेशवा योद्धा बाजीराव के किरदार में नजर आएंगे प्रियंका उनकी पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका में दिखेंगी जबकि दीपिका ने उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी का किरदार निभाया है। यह फिल्म क्रिसमस के खास मौके पर 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News