1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली के खिलाफ दर्ज हुई FIR

रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली के खिलाफ दर्ज हुई FIR

 Published : Oct 17, 2015 05:47 pm IST,  Updated : Oct 17, 2015 05:57 pm IST

नई दिल्ली:- बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। दरअसल इन दिनों संजय लीला भंसाली और रणवीर सिंह की आगामी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग पूणे के

रणवीर सिंह और संजय...- India TV Hindi
रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली के खिलाफ दर्ज हुई FIR

नई दिल्ली:- बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। दरअसल इन दिनों संजय लीला भंसाली और रणवीर सिंह की आगामी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग पूणे के रजवाड़ा के भोर इलाके में चल रही है। शूटिंग की लोकेशन एक कोर्ट के पास रखी गई है जो वहां मौजूद वकीलों को बवारा नहीं हो रही है।

फिल्म की शूटिंग का विरोध करते हुए वकीलों ने आवाज उठाई तो संजय लीला भंसाली और रणवीर सिंह के बाउंसरों ने उनका रास्ता रोक दिया। इसी बात पर इतना बवाल हो गया कि वाजिद खान नाम के वकील ने भंसाली और रणवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। वाजिद ने बताया कि इन दोनों हस्तियों के कहने पर उनके बाउंसरों ने उन्हें धक्का दिया। फिलहाल इस मामले पर अभी संजय लीला भंसाली और रणवीर सिंह की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

इसे भी पढ़े:- जब दीपिका को घेरा भीड़ ने, तो देखिए रणवीर ने क्या किया

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म बाजीराव मस्तानी में रणवीर के अलावा दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह एक ऐतिहासिक कहानी पर आधारित फिल्म है जिसमें रणवीर मराठा योद्धा बाजीराव पेशवा का किरदरा निभा रहे हैं, दीपिका, मस्तानी के किरदार में नजर आएंगी और प्रियंका को बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका में देखा जाएगा।

यह फिल्म संजय लीला भंसाली के लिए एक सपने का पूरे होने जैसा है। वह लंबे समय से इस फिल्म को बनाना चाहते थे। भंसाली पहले इस फिल्म में बाजीराव और मस्तानी के किरदार के लिए ऐश्वर्या राय और सलमान खान को लेना चाहते थे, लेकिन बात नहीं बन पाई अब यह किरदार दीपिका और रणवीर निभा रहे हैं।

फिल्म 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।

अगली स्लाइड में देखे 'बाजीराव मस्तानी' का ट्रेलर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन