बचपन से ही प्रगतिशील विचारधारा की शबाना ने समाज के बनाए नियम-कायदों को अपनाने की जगह, हमेशा अपने दिल की सुनी। बात चाहे बोल्ड विषय पर बनी दीपा मेहता की 'फायर' जैसी फिल्म में अभिनय की हो या अपने निजी जीवन में पहले से ही शादीशुदा जावेद अख्तर से दूसरी शादी की हो, अपने अंतर्मन की आवाज पर अडिग शबाना ने अपनी मर्जी से फैसले लेकर साबित कर दिया कि केवल विचारधारा ही नहीं, उसके अनुसरण में भी वह प्रगतिशील हैं।
Latest Bollywood News