A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरूख खान ने ट्विटर पर छोड़ा मोदी को पीछे

शाहरूख खान ने ट्विटर पर छोड़ा मोदी को पीछे

मुंबई: शाहरूख खान ने फेसबुक के बाद अब ट्विटर पर एक सफलता हासिल कर ली है। वो मेगास्टार अमिताभ बच्चन के बाद दूसरे बॉलीवुड अभिनेता बन गए हैं  जिनके माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर सबसे ज्यादा

शाहरूख खान ने ट्विटर...- India TV Hindi
शाहरूख खान ने ट्विटर पर छोड़ा मोदी को पीछे

मुंबई: शाहरूख खान ने फेसबुक के बाद अब ट्विटर पर एक सफलता हासिल कर ली है। वो मेगास्टार अमिताभ बच्चन के बाद दूसरे बॉलीवुड अभिनेता बन गए हैं  जिनके माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उनकी संख्या 1.6 करोड़ पहुंच गई है। देश में किंग खान से ज्यादा फॉलोवर अब सिर्फ मेगास्टार अमिताभ बच्चन के हैं।

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान के 'असहिष्णुता' वाले बयान पर बोले सलमान खान

इसके साथ ही 50 वर्षीय अभिनेता ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पीछे छोड़ दिया है। ट्विटर पर मोदी के 1.58 करोड़ फॉलोवर हैं।

शाहरूख तीन जनवरी, 2010 से ट्विटर पर आए और वह यहां काफी सक्रिय भी हैं। वह लगातार अपने परिवार की खास तस्वीरें, पसंदीदा फिल्मों से जुड़ी यादें, कविताएं और दार्शनिक बातें साझा करते हैं। निश्चित तौर पर शाहरुख के 50वें जन्मदिन के लिए ये एक परफेक्ट गिफ्ट है।

सुपरस्टार पूरी दुनिया में मौजूद अपने प्रशंसकों के साथ चैट के जरिए भी बड़ी सक्रियता से जुड़े रहते हैं। उनके फैंस को उनकी आगामी फिल्म दिलवाले का बेसब्री से इंतजार है जो दिसम्बर 18 तारीख को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News