1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान के 'असहिष्णुता' वाले बयान पर बोले सलमान खान

शाहरुख खान के 'असहिष्णुता' वाले बयान पर बोले सलमान खान

 Written By: PTI
 Published : Nov 05, 2015 01:02 pm IST,  Updated : Nov 05, 2015 01:11 pm IST

नई दिल्ली: अभिनेता सलमान खान ने बुधवार को शाहरुख खान के असहिष्णुता बढ़ने वाले बयानों पर भाजपा नेताओं की निंदा से उठे विवाद से दूरी बनाई। अपनी आने वाली फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के

शाहरुख के 'असहिष्णुता'...- India TV Hindi
शाहरुख के 'असहिष्णुता' वाले बयान पर बोले सलमान

नई दिल्ली: अभिनेता सलमान खान ने बुधवार को शाहरुख खान के असहिष्णुता बढ़ने वाले बयानों पर भाजपा नेताओं की निंदा से उठे विवाद से दूरी बनाई। अपनी आने वाली फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के प्रचार के सिलसिले में दिल्ली आये सलमान से देश में असहिष्णुता की भावना बढ़ने के बारे में पूछा गया और भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ द्वारा इस मसले पर शाहरख की तुलना पाकिस्तानी आतंकवादी हाफिज सईद से किये जाने के बारे में सवाल किया गया था।

ये भी पढ़ें- शाहरुख ने शेयर की सलमान के साथ साल की ऐतिहासिक तस्वीर

इस विषय पर सीधा जवाब देने से बचते हुए 49 वर्षीय सलमान ने कहा, “यह इस मुद्दे पर बात करने के लिए सही मंच नहीं है। हम यहां ‘प्रेम रतन धन पायो’ के प्रचार के लिए आये हैं। लेकिन मैं आपके प्रश्न का उत्तर दूंगा। मेरी मां सुशीला चरक हैं और मेरे पिता सलीम खान हैं।”

सलमान ने कहा कि उन्हें असहनशीलता के मुद्दे पर शाहरख के बयान की जानकारी नहीं है इसलिए इस पर जवाब नहीं दे सकते।  इस संबंध में प्रतिक्रिया देने के लिए कहे जाने पर फिल्म में सलमान की साथी कलाकार सोनम कपूर ने उनकी तरफ से जवाब दिया, “मैं इस सवाल का जवाब दूंगी। कोई भी चीज हो असहिष्णु है या पूरी तरह साक्ष्यों के बिना है, वह अस्वीकार्य होती है। लोग केवल धर्म, जाति, वर्ग के नाम पर कुछ कहते रहते हैं जो खराब बात है।”

Sonam

सोनम ने कहा, “हमें प्रेम रतन धन पायो के बारे में बात करनी चाहिए क्योंकि यह फिल्म प्यार, सहनशीलता, भाई और बहन के रिश्तों के बारे में है और मेरा मानना है कि सलमान ने इस बारे में बहुत अच्छा जवाब दिया है।”

सलमान ने कहा, “हम सब यहां हैं, क्या कोई अंतर है। यहां कौन बैठा है, इससे क्या आपको फर्क पड़ता है। आपने मुझसे प्रश्न किया। हम सभी भारतीय हैं।”

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन