1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी ही नहीं, भारत में जन्मे जय मूंदड़ा का भी आयरलैंड में हो सकता है डेब्यू

वैभव सूर्यवंशी ही नहीं, भारत में जन्मे जय मूंदड़ा का भी आयरलैंड में हो सकता है डेब्यू

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jun 25, 2026 09:53 am IST,  Updated : Jun 25, 2026 10:35 am IST

राजस्थान के टोंक में जन्मे तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा भारत के खिलाफ T20I सीरीज में आयरलैंड के लिए डेब्यू कर सकते हैं। जय 2021 में एमटेक की पढ़ाई के लिए आयरलैंड गए थे और वहीं क्रिकेट खेलते रहे।

IND vs IRE- India TV Hindi
आयरलैंड क्रिकेट टीम Image Source : AFP

भारत और आयरलैंड के बीच शुरू होने जा रही T20I सीरीज से पहले चर्चा भले ही युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी की हो रही हो, लेकिन एक और भारतीय मूल का खिलाड़ी भी सुर्खियों में है। राजस्थान में जन्मे तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा इस सप्ताह आयरलैंड की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं। 

राजस्थान के टोंक जिले के रहने वाले 28 साल के जय मूंदड़ा को भारत के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज के लिए आयरलैंड टीम में शामिल किया गया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जय 2021 में एमटेक की पढ़ाई के लिए छात्र वीजा पर आयरलैंड गए थे। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने वहां क्रिकेट खेलना जारी रखा और नौकरी भी की। लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर उन्होंने सिलेक्टर्स का ध्यान खींचा और 2025 में आयरलैंड की नागरिकता हासिल करने के बाद अब नेशनल टीम तक का सफर तय कर लिया।

घर में खुशी का माहौल

जय की सफलता से उनके परिवार और पूरे टोंक जिले में खुशी का माहौल है। परिवार का कहना है कि उनकी आक्रामक गेंदबाजी और उपयोगी बल्लेबाजी ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। जय के सिलेक्शन के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिवार के लिए यह सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि सालों के सपनों के सच होने जैसा पल है। उनकी मां ने कहा कि बेटे ने इंटरनेशनल क्रिकेट तक पहुंचकर उनका सपना पूरा कर दिया है।

भारत और आयरलैंड के बीच दो T20I मुकाबले 26 और 28 जून को खेले जाएंगे। इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर रवाना होगी, जहां उसे 5 T20I और तीन ODI मैचों की सीरीज खेलनी है। आयरलैंड के खिलाफ यह सीरीज भारत के लिए T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पहला T20I असाइनमेंट होगी, जबकि टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में रहेगी।

दोनों टीमों का स्क्वाड

T20I सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी। 

T20I सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम: लॉर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदड़ा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन।

यह भी पढ़ें:

इंग्लैंड T20 WC के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली बनी पहली टीम, वेस्टइंडीज को 38 रनों से दी मात

इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के लिए किया प्लेइंग XI का ऐलान, स्टोक्स और एटकिंसन की वापसी, टीम में हुए 4 बदलाव

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल