चिया सीड्स सैल्विया हिस्पैनिका पौधे के बीच होते हैं जो इन दिनों वजन घटाने के लिए काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। चिया के बीज फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो पेट को लंबे समय तक फुल रखते हैं और आपको ज्यादा खाने से बचाते हैं। जानिए चिया सीड्स में कौन से पोषक तत्व होते हैं।
Published : Jun 25, 2026 08:51 am IST, Updated : Jun 25, 2026 08:51 am IST
1/6Image Source : India Tv
चिया सीड्स में पाए जाने वाले पोषक तत्व इस बीज को सेहत के लिए बेहद खास बनाते हैं। इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा के साथ-साथ प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फ़ॉस्फोरस की अच्छी मात्रा पाई जाती है।
2/6Image Source : Magnific
चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जिसे अल्फा-लिनोलेनिक एसिड कहते हैं। ये फैटी एसिड ज्यादातर फैटी फिश या नट्स में पाया जाता है। इससे दिमाग तेज होता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
3/6Image Source : Magnific
चिया सीड्स 9 एसेंशियल अमीनो एसिड पाए जाते हैं। चिया के बीज से मिलने वाला प्रोटीन ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है और इससे आपको दिनभर भरपूर एनर्जी मिलती है। करबी 100 ग्राम चिया सीड्स में 16.5 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है।
4/6Image Source : Magnific
चिया के जेली जैसे बीच फाइबर का अच्छा सोर्स हैं। लगभर 100 ग्राम चिया सीड्स में 34.4 ग्राम फाइबर पाया जाता है। इससे कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसराइड को कम करने में मदद मिलती है और पेट साफ रहता है।
5/6Image Source : Magnific
चिया सीड्स में एंटीऑक्सिडेंट भी भरपूर पाए जाते हैं। चिया के बीज टोकोफेरोल, फाइटोस्टेरॉल, कैरोटेनॉयड और पॉलीफेनोलिक जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स का सोर्स हैं। जो शरीर को फ्री रेडिकल्स के डैमेज से बचाने में मदद करते हैं। इससे कैंसर, अल्जाइमर या डायबिटीज का खतरा कम होता है।
6/6Image Source : Magnific
इसके अलावा चिया के बीज कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, सेलेनियम और कॉपर का भी सोर्स हैं। चिया सीड्स पूरी तरह से ग्लूटेन फ्री हैं। इन्हें ग्लूटेन से एलर्जी वाले लोग भी आसानी से खा सकते हैं।