1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ महामुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया को मिली बड़ी राहत, फीबी लिचफील्ड की वापसी लगभग तय

भारत के खिलाफ महामुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया को मिली बड़ी राहत, फीबी लिचफील्ड की वापसी लगभग तय

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jun 25, 2026 09:13 am IST,  Updated : Jun 25, 2026 09:13 am IST

भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 के अहम मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया की स्टार बल्लेबाज फीबी लिचफील्ड की वापसी लगभग तय है। चोट के कारण वह पिछले तीन मैच नहीं खेल सकी थीं।

Phoebe Litchfield- India TV Hindi
फीबी लिचफील्ड Image Source : PTI

ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। टीम की युवा स्टार बल्लेबाज फीबी लिचफील्ड चोट से उबर चुकी हैं और रविवार यानी 28 जून को लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ होने वाले अहम मैच में उनकी वापसी लगभग तय मानी जा रही है।

हेड कोच ने की पुष्टि

ऑस्ट्रेलिया की हेड कोच शेली निट्स्के ने पुष्टि की है कि लिचफील्ड तेजी से फिटनेस हासिल कर रही हैं और टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वह भारत के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी। लिचफील्ड टूर्नामेंट की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलने के दौरान चोटिल हो गई थीं। इसके बाद वह पिछले तीन मुकाबलों में टीम का हिस्सा नहीं बन सकीं। हालांकि, उनकी गैरमौजूदगी के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का सिलसिला जारी रखा और अब तक टूर्नामेंट में अजेय बनी हुई है।

हेड कोच ने कहा कि उन्हें लगता है कि लिचफील्ड की प्रोग्रेस बहुत अच्छी चल रही है और उम्मीद है कि वह भारत के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने आगे कहा कि फीबी के के नंबर 3 पोजिशन पर वापस आने की संभावना है। इसलिए हमें यह तय करना होगा कि टीम का सेटअप कैसा हो और उसे कैसे तैयार किया जाए।

सिलेक्टर्स के सामने नई चुनौती

कोच के बयान से साफ है कि लिचफील्ड की वापसी के साथ टीम कॉम्बिनेशन को लेकर सिलेक्टर्स के सामने नई चुनौती खड़ी हो जाएगी। नंबर-3 पर उनकी वापसी लगभग तय है, लेकिन इसके लिए किसी खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ सकता है। अगर लिचफील्ड टीम में लौटती हैं तो अनुभवी ऑलराउंडर एलिस पेरी फिर से नंबर-4 पर बल्लेबाजी करती नजर आ सकती हैं। पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं पेरी ने हाल के मैचों में ऊपर बल्लेबाजी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवा तेज गेंदबाज लूसी हैमिल्टन को टीम से बाहर बैठना पड़ सकता है। वहीं अनुभवी ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस भी वापसी की दौड़ में शामिल हैं। हैरिस को लॉर्ड्स में खेलने का अच्छा अनुभव है, क्योंकि वह पहले लंदन स्पिरिट के लिए यहां खेल चुकी हैं।

यह भी पढ़ें:

T20 वर्ल्ड कप मैच में हुआ बड़ा विवाद, थर्ड अंपायर से हो गई बहुत बड़ी गलती? VIDEO हो रहा वायरल

इंग्लैंड T20 WC के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली बनी पहली टीम, वेस्टइंडीज को 38 रनों से दी मात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल