A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शामक ने शाहरुख-गौरी की प्रेम कहानी को किया ताजा

शामक ने शाहरुख-गौरी की प्रेम कहानी को किया ताजा

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान जितने पर्दे पर रोमांटिक नजर आते हैं उससे कई ज्यादा रोमांटिक वह रियल लाइफ में भी हैं। शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान की प्रेम कहानी एक बॉलीवुड लव स्टोरी जैसी ही है।

shah rukh khan- India TV Hindi
shah rukh khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान जितने पर्दे पर रोमांटिक नजर आते हैं उससे कई ज्यादा रोमांटिक वह रियल लाइफ में भी हैं। शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान की प्रेम कहानी एक बॉलीवुड लव स्टोरी जैसी ही है।

शाहरुख खान जितने रोमांटिक अंदाज में अपनी फिल्मों में किसी अभिनेत्री को रिझाते हुए नजर आते हैं उससे कई ज्यादा रोमांटिक अंदाज में उन्होने गौरी खान को पाने के लिए कोशिशे की थीं। चाहे बस के पीछे भागकर उसी बस में चढना हो या स्कूल के बाहर गौरी का इंतजार करना।

इसे भी पढे:‘अतुल्य भारत’ अभियान का ब्रांड एंबेसडर नहीं बनना चाहता हूँ : शाहरुख खान

शाहरुख-गौरी की प्रेम कहानी के तमाम किस्से हमने सुने हैं। लेकिन कुछ और दिलचस्प बातें प्रसिद्ध नृत्यनिर्देशक श्यामक डावर ने सोशल साइट पर बयां किया है। श्यामक ने लिखा कि, “उन्हें अभी भी याद है। जब गौरी मेरी क्लास में डांस सीखने आती थीं, तो शाहरूख डांस क्लास के बाहर गौरी का इंतजार करते थे। गौरी मेरी छात्रा थीं। अब शाहरुख इतने बड़े स्टार है। लेकिन आज भी वह उतने ही विनम्र हैं।“ इसके साथ ही श्यामक ने शाहरुख और अपनी एक फोटो भी पोस्ट की है। जिसमें श्यामक ने शाहरुख को बड़े प्यार से गले लगा रखा है।

shahrukh khan

शाहरुख सिर्फ पर्दे पर ही नहीं बल्कि रियल लाइफ के भी एक रोमांटिक हीरो हैं। उनकी और गौरी की प्रेम कहानी में आखिर शाहरुख ने यह साबित कर ही दी कि अगर किसी चीज़ को सच्चे दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसको तुमसे मिलाने में लग जाती है।

श्यामक ने शाहरुख और गौरी की प्रेम कहानी की यादों को ताजा कर दिया है। हम सभी जानते है, कि शाहरुख, गौरी को ढूंढते-ढूंढते मुंबई पंहुच गए थे। शाहरुख आज न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि करोड़ो लोगों के दिलों के बादशाह बन गए हैं।

Latest Bollywood News