मुंबई: अजय देवगन के साथ अपने आनी वाली फिल्म दृश्यम को लेकर श्रेया सरन लाइम लाइट में हैं। उन्होंने इस फिल्म में एक मां का किरदार निभाया है जो बेहद चुनौती पूर्ण बताया जा रहा है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी की श्रेया सरन पहले तीन दिन तक अजय देवगन से बेहद डरकर रहीं और इस बात का खुलासा खुद फिल्म की अभिनेत्री श्रेया सरन ने मीडिया से बात करते हुए किया है।
मीडिया से बात करते हुए श्रेया सरन ने कहा कि हां यह सही बात है कि मैं पहले तीन दिन तक अजय देवगन की स्टारडम इमेज के चलते थोड़ा डरकर रहीं थी लेकिन ऐसा होना स्वाभाविक है, जब भी आप अजय देवगन जैसे किसी बड़े कलाकार के साथ काम करते हो तो ऐसा होता है।
अजय को बताया बेहतरीन इंसान-
अभिनेत्री श्रेया सरन का कहना है कि अजय देवगन के साथ अभिनय को लेकर वह शुरू में थोड़ी डरी हुयी थीं लेकिन बाद में महसूस किया कि सुपरस्टार अभिनेता सेट पर स्टारडम लेकर नहीं आते और एक सामान्य व्यक्ति के रूप में आते हैं। लेकिन एक अभिनेता के रूप में, वह अपना स्टारडम छोड़कर सेट पर एक सामान्य व्यक्ति की तरह आते हैं। इसलिए उनके साथ काम करना काफी आसान हो जाता है। उन्होंने अब तक जो कुछ भी किया है, वह बड़ा, अच्छा या काफी अच्छा है। श्रेया ने कहा, वह एक स्टार हैं, इसलिए पहले दो तीन दिन मैं कुछ डरी हुयी थी।
Latest Bollywood News