मेरे लिए यह एक बेहतरीन फिल्म है-
मां की भूमिका को लेकर आमतौर पर अभिनेत्रियों में झिझक होती है लेकिन श्रेया इसको लेकर दुविधा में नहीं थीं। उन्होंने कहा, यह एक बेहतरीन फिल्म और भूमिका के लिए एक शानदार चरित्र है जिसने मुझे वास्तव में परेशान नहीं किया। मैं यह फिल्म करना चाहती थी। राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित कई हस्तियां दृश्यम से जुड़ी हुयी हैं ।इनमें अजय देवगन, तब्बू, निशिकांत कामत (निर्देशक), गीतकार गुलजार, संगीतकार विशाल भारद्वाज आदि शमिल हैं। यह फिल्म 31 जुलाई को प्रदर्शित होगी।
Latest Bollywood News