मुम्बई: बॉलीवुड के अभिनेता अनुपम खेर और किरण खेर के बेटे सिकंदर खेर ने 29 जनवरी को अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया सिंह से सगाई कर ली। अनुपम खेर ने इस बात की जानकारी देते हुए ट्विटर पर उनकी तस्वीरें भी पोस्ट की है। प्रिया बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की रिश्तेदार हैं। दोनों की मां बहने हैं। प्रिया इंटीरियर डिजायनर कविता सिंह और उद्योगपति जसजीत सिंह की बेटी हैं।
इसे भी पढ़े: असहिष्णुता पर बंटे कलाकार: कुछ बोले माहौल खराब, कुछ बोले सब कुछ ठीक
प्रिया और सिंकंदर की सगाई में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अनिल कपूर, सोनम कपूर सहित बहुत से बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। सिकंदर और प्रिया की शादी की डेट भी अभी तक तय नहीं हुई है।
अनुपम खेर हाल ही में असहिष्णुता के मसले पर विवादों में रहे हैं। उन्होंने इस मामले में लेखकों की पुरस्कार वापसी पर आलोचना की थी। अनुपम खेर की पत्नी किरण भी मशहूर अदाकारा हैं और बीजेपी की सांसद भी हैं।
सिकंदर अभी अपनी आगामी फिल्म तेरे बिन लादेन के सिक्वल के प्रमोशन में वयस्त है। पांच साल पहले आई हिट कॉमेडी फिल्म 'तेरे बिन लादेन' की सीक्वल 'तेरे बिन लादेन - डेड और अलाइव' का पहला पोस्टर भी आ चुका है। पोस्टर देखकर ही आभास हो जाता है कि यह भी कॉमेडी ही होगी लादेन के गेट अप में प्रद्युमन सिंह ओसामा बिन लादेन की भूमिका में नजर आएंगे।
प्रद्युमन सिंह के अलावा पीयूष मिश्रा, मनीष पॉल और सिंकदर भी अहम किरदार में हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 21 फरवरी को आने वाली है।