नई दिल्ली:- बॉलीवुड सितारे अब सिर्फ हिन्दी सिनेमा तक सीमित न रहते हुए हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का जादू बुखेर रहे हैं। हाल ही में ब्रिटिश रॉक बैंड 'कोल्डप्ले' का नया गाना 'हिम फॉर दी वीकेंड' रिलीज किया गया है। इस गाने में खास बात ये है कि बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की झलक भी इसमें दिखाई दे रही है।
इसे भी पढ़े:- ऐश्वर्या, कैटरीना और सोनम पहली बार यहां दिखेंगी साथ
इस गानें को लेकर काफी दिनों से चर्चा हो रही थी। यह वीडियो भारत के रंगों और खूबसूरत जगहों पर फिल्माया गया है। इसमें भारत के ट्रेडिशनल लुक और लोकेशन को दिखाया गया है। वीडियो में ट्रेडिशनल पहनावें से लेकर रहन-सहन, हिन्दू मंदिरों को दर्शाया गया है। इस वीडियो में क्रिस मार्टिन टैक्सी में बैठे और भारत की गलियों में घूमते हुए और गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं।
गाने में सिंगर बियोंसे थिरकती हुई नजर आ रही हैं। इनके अलावा गाने के एक सीन में सोनम कपूर लंहगा चोली पहने भागते हुए और फिर फूल उड़ाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सोनम कुछ ही सेंकड्स के लिए दिखाई देती हैं जिसमें उन्होंने राजस्थानी पोशाक पहनी है।
यह साल बॉलीवुड कलाकारों के लिए बेहद ही खास बनता जा रहा है। हाल ही में प्रियंका ने अपने अमेरिकी शो क्वांटिको में अपने बेहतरीन अभिनय से सबका दिल जीत लिया है। वहीं दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण विन डीजल के साथ फिल्म 'ट्रिपल एक्स' से हॉलीवुड मे कदम रखने वाली हैं। फिल्म के लिए अच्छी खासी मेहनत भी करनी पड़ रही हैं। इन दिनों वह फिट एंड फरफेक्ट बॉडी शेप पाने के लिए जिम में खूब पसीना बहा रही हैं।
अगली स्लाइड में देखे वीडियो:-
Latest Bollywood News