A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सूरज पंचोली ने जिया खान को भेजे गए मैसेज में लिखी थी गालियां

सूरज पंचोली ने जिया खान को भेजे गए मैसेज में लिखी थी गालियां

वारदात की रात को 10 बजकर 48 मिनट पर जिया अपने घर लौट आई। 10 बजकर 54 मिनट पर सूरज ने जिया को फोन किया। दोनों के बीच जो बात हुई वो सिर्फ झगड़ा था। इसके बाद 10 बजकर 56 मिनट से लेकर 11 बजकर 21 मिनट के बीच सूरज ने जिया को दस मैसेज भेजे।

Jiah- India TV Hindi
Jiah

नई दिल्ली- सीबीआई ने अपने आरोपत्र में कहा है कि बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली ने अपनी प्रेमिका एवं मॉडल-अदाकारा जिया खान से शादी का झूठा वायदा किया और उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। वहीं, अदालत ने दस्तावेज के हिस्से मीडिया को लीक करने पर सीबीआई को झाड़ लगाई। सीबीआई ने इसके बाद एक खुलासा करते हुए बताया कि आत्महत्या से पहले जिया खान की सूरज पंचोली से लड़ाई हुई थी। और फोन पर मैसेज कर सूरज ने जिया को खरी-खोटी भी सुनाई थी।

 3 जून 2013 की शाम को सूरज पंचोली ने जिया खान के घर एक गुलदस्ता भेजा। उसने बताया कि उसे दो फिल्मों के ऑफर मिले हैं। ये सुनकर जिया खान बहुत खुश हुई और फौरन ही सूरज को उन्होंने फोन किया। सूरज ने उसे बताया कि वो एक ज्वैलरी डिजाइनर के साथ मीटिंग में बिजी है। इस बात की पुष्टि करने के लिए जिया ने फौरन ही उस ज्वैलरी डिजाइनर को फोन किया, लेकिन उस डिजाइनर ने बताया कि सूरज से तो उसकी मुलाकात हुई ही नहीं।

इसके बाद गुस्से से लाल जिया सूरज से मिलने उसके घर पहुंच गई। उसने घर के बाहर पहुंचकर सूरज को फोन लगाया तो सूरज का फोन बंद था। इसके बाद उसने सूरज के नौकर के मोबाइल पर फोन किया। उसके नौकर ने कहा कि सूरज अपने पिता के साथ मीटिंग में बिजी है। नौकर ने फोन रखने के बाद घर के बाहर देखा तो जिया गेट पर खड़ी थी। नौकर ने तुरंत ही सूरज को बताया कि जिया तो गेट के बाहर खड़ी है। इस पर सूरज थोड़ा सकपकाया और उसने नौकर से कहा कि जिया को अंदर बुला लो। लेकिन तब तक जिया वहां से जा चुकी थी।

अगली स्लाइड में पढ़िए सूरज और जिया के बीच मैसेज में हुई वार्तालाप के चौकाने वाले अंश-

Latest Bollywood News