A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सूरज पंचोली ने जिया खान को भेजे गए मैसेज में लिखी थी गालियां

सूरज पंचोली ने जिया खान को भेजे गए मैसेज में लिखी थी गालियां

वारदात की रात को 10 बजकर 48 मिनट पर जिया अपने घर लौट आई। 10 बजकर 54 मिनट पर सूरज ने जिया को फोन किया। दोनों के बीच जो बात हुई वो सिर्फ झगड़ा था। इसके बाद 10 बजकर 56 मिनट से लेकर 11 बजकर 21 मिनट के बीच सूरज ने जिया को दस मैसेज भेजे।

Sooraj

दो दिन पहले एक विशेष अदालत में दायर आरोपपत्र में कहा गया, जांचकर्ताओं ने खुलासा किया कि मृतका (जिया) द्वारा लिखा गया नोट यह साबित करता है कि सूरज ने उसका जीवन बर्बाद कर दिया था।

इसमें कहा गया कि सुसाइड नोट से पता चलता है कि सूरज ने जिया से शादी के झूठे वायदे किए। वह 25 वर्षीय अभिनेता से भावनात्मक रूप से जुड़ी थीं।

आरोपपत्र में कहा गया कि आरोपी के आचरण ने उसे आत्महत्या के लिए विवश कर दिया । इसलिए सूरज आत्महत्या के लिए उकसाने की सजा का हकदार है ।
इसमें कहा गया, जिया और सूरज सितंबर 2012 से फेसबुक के जरिए संपर्क में थे और (3 जून 2013 को) उसकी मौत तक साथ रहा करते थे । दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी थे।

Latest Bollywood News