नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल दर्शकों के बीच अपनी दुलंद आवाज और ढाई किलों के हाथ के लिए पहचाने जाने जाते हैं। सनी के बारे में कहा जाता है कि उन्हें बहुत गुस्सा आता है। उनकी फिल्मों में भी अक्सर वह खूब लड़ाई और मार-धाड़ करते दिखते हैं जिसकी वजह से दर्शकों के बीच उनकी छवी ऐसी ही बन गई है कि लोगों को लगने लगा है कि वह असल जिंदगी में भी बहुत गुस्सा करते हैं।
इसे भी पढ़े:- 'घायल' सनी ने छोटे भाई बॉबी पर लगा रखी है बंदिशें
ये बात कुछ हद तक ठीक भी है सनी को रीयल लाइफ में भी बहुत गुस्सा है और वह इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि उनके आस-पास के लोग उनसे बचने के लिए भागते हुए नजर आते हैं।
सनी से हाल ही में 'आप की अदालत' में दिए इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि, जब आप फिल्म 'डर' की शूटिंग कर रहे थे उस वक्त आपका इतना खौफ था कि फिल्म की पूरी यूनिट निर्देशक से लेकर शाहरुख खान तक आपसे डरे-डरे रहते थे। इस पर उन्होंने जवाब दिया, "जब मुझे कोई चीज समझ नहीं आती तो मेरे अंदर बेचैनी होने लगती है। उस फिल्म की शूटिंग के दौरान भी ऐसा ही कुछ हुआ था एक सीन को लेकर मेरी बेहस हो गई थी जिसकी वजह से मुझे बहुत गुस्सा आ गया था। अपने गुस्से को दबाने के लिए मैंने अपने दोनों हाथ अपनी जीन्स की जेब में डाल लिए थे जिसके बाद मेरी पूरी पैंट फट गई थी और सेट पर मौजूद लोग मुझसे डर कर इधर-उधर भागने लगे, जबकि तब मैं वहां किसी को कुछ भी नहीं कह रहा था।"
वैसे सनी की जिन्दगी से जुड़े ऐसे ही बहुत से किस्से हैं जिनमें से कई उन्होंने आप की अदालत के दौरान शेयर किए।
सनी शो में अपनी फिल्म 'घायल वन्स अगेन' का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे। यह उनकी 1990 में आई फिल्म 'घायल' का सिक्वेल है। इसमें सनी के साथ सोहा अली खान भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। फिल्म 5 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
अगली स्लाइड में देखिए वीडियो:-
Latest Bollywood News