1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'घायल' सनी ने छोटे भाई बॉबी पर लगा रखी है बंदिशें

'घायल' सनी ने छोटे भाई बॉबी पर लगा रखी है बंदिशें

 Published : Feb 04, 2016 11:55 am IST,  Updated : Feb 04, 2016 01:23 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'घायल वन्स अगेन' को लेकर मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसके अलावा अब उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी भी कुछ बातें सामने आ रही हैं।

sunny- India TV Hindi
sunny

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'घायल वन्स अगेन' को लेकर मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसके अलावा अब उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी भी कुछ बातें सामने आ रही हैं हाल ही में 'आप की अदालत' में दिए सनी के इंटरव्यू से पता चला कि उन्होंने अपने छोटे भाई और बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल पर कुछ बंदिशे लगा रखी हैं।

इसे भी पढ़े:- 'घायल' ने ला दिए सनी देओल के बुरे दिन!

सनी से जब पूछा गया कि, "आपके घर में जो आपका छोटा भाई बॉबी है उस पर आप बहुत सारी बंदिशे लगाते हैं?" इस पर उन्होंने कहा, घर के बड़ों की जिम्मेदारी होती है छोटों का ध्यान रखना, वे कुछ गलती करें तो उन्हें रोकना। इसके बाद उन्होंने बॉबी के डांस की भी काफी प्रशंसा की उन्होंने कहा कि, "वह प्यारा है और बहुत अच्छा डांस करता है। उनके जैसा नृत्य मैने किसी और अभिनेता को करते हुए नहीं देखा।" दरअसल सनी के डांस को लेकर हमेशा ही टिप्पणी की जाती है कि वह बॉबी जैसा अच्छा डांस नहीं कर सकते।

सनी ने इस शो में यह भी बताया कि वह ज्यादा पार्टी में नहीं जाते क्योंकि वह शराब नहीं पीते है और ऐसे में उन्हें लगता है कि सब लोगों के बीच बेवकूफ से नजर आ रहे हैं।

सनी शो में अपनी आगामी फिल्म 'घायल वन्स अगेन' का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे। यह उनकी 1990 में आई फिल्म 'घायल' का सिक्वेल है। इसमें सनी के साथ सोहा अली खान भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। फिल्म 5 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली स्लाइड में देखिए सनी का वीडियो:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन